Categories

November 22, 2026

परिजनों ने युवती की करवा दी थी शादी, दोनों झुलसे, शादी से नाराज था युवक | The family had got the girl married, both scorched, the young man was angry with the marriage

Spread the love

[ad_1]

मिर्जापुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
आग लगने के बाद बिखरे पड़े कपड़े। - Dainik Bhaskar

आग लगने के बाद बिखरे पड़े कपड़े।

मिर्जापुर जिले की चुनार कोतवाली क्षेत्र के केलाबेला गांव में बुधवार को प्रेमिका के ससुराल में पहुंचे प्रेमी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दोनों को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। सीओ रामानंद ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस ने युवक को भर्ती कराया है। किसी पक्ष ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

जून में युवती का हुआ था विवाह

जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीया युवती की रिश्तेदारी वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में हैं। उसी गांव के एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों ने इसी वर्ष जून में युवती का विवाह केलाबेला गांव निवासी युवक से कर दिया। प्रेमिका का विवाह कर दूसरे के घर जाना उसे अच्छा नहीं लगा। ससुराल में कुछ दिन रहने के बाद वह मायके लौट आयी थी। 17 अक्टूबर को वह अपने ससुराल पहुंची थी।

ससुराल पहुंचकर लगाई आग

आज दोपहर उसका प्रेमी उसके ससुराल पहुंच गया। उस वक्त घर के पुरुष विभिन्न कामों को लेकर घर से बाहर गए थे। विवाहिता की जेठानी और सास घर के पास ही स्थित खेत में काम कर रही थी। विवाहिता का प्रेमी मौका देख घर में घुसकर उसके कमरे में पहुंच गया। कमरे में अंदर से कुंडी लगाकर प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। घर में आग लगा देख महिला की जेठानी और सास घर की तरफ दौड़ी। घर आकर कमरे का दरवाजा पीटने लगी। थोड़ी देर बाद विवाहिता ने किसी तरह दरवाजा खोला।

प्रेमी को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घरवालों ने विवाहिता और उसके प्रेमी को बाहर निकाला। इस पर आग से झुलसा प्रेमी प्रेमिका से चिपकने का प्रयास करता रहा। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को परिजन इलाज के लिए वाराणसी स्थित कबीरचौरा अस्पताल ले गए। जबकि उसका प्रेमी वहीं पड़ा रहा। सूचना पुलिस पर पहुंची पुलिस ने युवक को एंबुलेंस से वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा।

चुनार सीओ रामानंद राय ने बताया कि जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…