पर्यावरण के साथ-साथ रोजगार संरक्षण भी चिंता का विषय: रिजिजू – along with the environment, employment protection is also a matter of concern.
रिजिजू ने यहां एक संगोष्ठी का उद्घाटन करने के बाद कहा कि मध्यम स्तर के देशों और विकसित देशों की तुलना में भारत में प्रतिव्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) अब भी बहुत कम है। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम अर्थव्यवस्था की वृद्धि की बात करते हैं तो सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का जिक्र करते हैं लेकिन हमें रोजगार के संरक्षण की भी चिंता है।’’
उन्होंने ‘पर्यावरण एवं सतत विकास- न्यायपालिका की भूमिका’ और ‘भारतीय न्यायपालिका का डिजिटलीकरण-न्याय प्रदान करने पर इसका प्रभाव’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर बात करने के लिए सभी हितधारकों को साथ आना होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 2,100 डॉलर है जो कि बहुत कम है। ऐसा तब है जब भारत करीब 3.230 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था होने के साथ-साथ दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी है।’’
रिजिजू ने कहा, ‘मध्यम स्तर के देशों’ के लिए विकास का अंतरराष्ट्रीय मानक प्रति व्यक्ति आय 12,000 डॉलर है। विकसित का दर्जा हासिल करने से पहले हमें मध्यम स्तर के देश के स्तर तक पहुंचना होगा।’’
