Categories

November 20, 2026

पीएफ का ब्याज अगले कुछ दिनों में आ सकता है

Spread the love

नई दिल्ली: ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। उनके पीएफ अकाउंट (PF Account) में फाइनेंशियल ईयर 2022 का ब्याज आने वाला है। सरकार का कहना है कि पीएफ अकाउंट में ब्याज डाला जा रहे है लेकिन वह स्टेटमेंट्स में नहीं दिख रहा है। सरकार के मुताबिक पिछले साल टैक्स नियमों में बदलाव किया गया था और ईपीएफओ (EPFO) अपने सॉफ्टवेयर को इसके मुताबिक अपग्रेड कर रहा है। इस वजह से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के सब्सक्राइबर्स को स्टेटमेंट्स में इंटरेस्ट नहीं दिख रहा है। हालांकि इससे उनका कोई नुकसान नहीं होगा। जो लोग सेटलमेंट कर रहे हैं या जो विदड्रॉ कर रहे हैं, उन्हें ब्याज के साथ पैसा दिया जा रहा है। जल्दी ही पीएफ सब्सक्राइबर्स को अपने अकाउंट्स में पैसा दिखने लगेगा।

सरकार इस बार पीएफ पर 8.1 फीसदी ब्याज दे रही है। यह पिछले करीब 40 साल की सबसे कम ब्याज दर है। इससे पहले 1977-78 में ईपीएफओ ने आठ फीसदी का ब्याज दिया था और उसके बाद 8.25 फीसदी या उससे अधिक रही। एक कर्मचारी की सैलरी पर 12 फीसदी की कटौती ईपीएफ खाते के लिए की जाती है। अगर बात एम्प्लॉयर की करें तो उसकी तरफ से की गई कटौती का 8.33 फीसदी हिस्सा ईपीएस (कर्मचारी पेंशन योजना) में जाता है, जबकि बचा हुआ 3.67 फीसदी हिस्सा ईपीएफ में जाता है। अगर आपकी बेसिक सैलरी 25 हजार रुपये है तो कंपनी और कर्मचारी दोनों का मिलाकर ईपीएफ में हर महीने कुल योगदान करीब 3918 रुपये होगा। वहीं आपको ईपीएस खाते में हर महीने 2082 रुपये जाएंगे।

EPFO: PF बैलेंस चेक करने के चक्कर में लगा 1.23 लाख का चूना, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
ऑनलाइन देखें बैलेंस

अपने पीएफ खाते का बैलेंस जानने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर अपना बैलेंस जान सकते हैं। इस साइट पर जाने के बाद ई-पासबुक पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा। ऐसा करने पर आपको पीएफ खाते से जुड़ी जानकारियां दिखने लगेंगी। यहां आपको मेंबर आईडी दिखेगी। इसे सेलेक्‍ट करेंगे तो आपको E-Passbook पर अपना पीएफ बैलेंस दिखने लगेगा।

मिस्ड काल और एसएमएस
आपके पीएफ अकाउंट से जो नंबर लिंक है, उस नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड-कॉल करनी होगी। मिस्ड-कॉल करने के तुरंत बाद आपको आपके रजिस्टर नंबर पर एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें PF बैलेंस की जानकारी मिलेगी। आप एसएमएस के जरिए पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपका UAN नंबर ईपीएफओ के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए। सबसे पहले रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 पर एसएमएस करें। आपको बैलेंस से जुड़ी जानकारी जिस भाषा में उसके उसके लिए विकल्प चुनना होगा। जैसे- हिंदी के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा।

EPFO news: ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स को फाइनेंस मिनिस्ट्री ने दिया जोर का झटका, पेंशन बढ़ाने का प्रपोजल खारिज किया, जबाव मांगेगी संसदीय समिति
ऐप से चेक करें बैलेंस
इसके लिए सबसे पहले आपको उमंग ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपने फोन नंबर को रजिस्टर करें और ऐप में लॉगिन करें। टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिए गए मेन्यू में जाकर ‘Service Directory’ में जाएं। यहां ईपीएफओ विकल्प को सर्च करके क्लिक करें। यहां View Passbook में जाने के बाद अपने UAN नंबर और OTP के जरिए बैलेंस देख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…