Categories

November 22, 2026

पीएम मोदी ने भरी तेजस में उड़ान तो जयराम रमेश ने कसा तंज, बोले- 1984 में एडीए ने क‍िया था…

Spread the love

तेजस फाइटर जेट में प्रधानमंत्री के उड़ान भरने की खबरों और सोशल मीड‍िया पर शेयर की कई फोटो को लेकर कांग्रेस ने भी तंज कसा है. 

कांग्रेस के वर‍िष्‍ठ नेता और राज्‍यसभा सांसद जयराम रमेश ने ‘एक्‍स’ पर ल‍िखा क‍ि तेजस हमारी स्‍वदेशी वैज्ञान‍िक और तकनीकी क्षमता वाली योजना है. 1984 में स्थापित एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) की तरफ से तेजस का डिजाइन किया गया था. इस हल्के लड़ाकू विमान के डिजाइन को 6 साल बाद अंतिम रूप दिया गया था.

कांग्रेस नेता ने कहा क‍ि तेजस को एडीए की तरफ से डिजाइन किए जाने के बाद इस पर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज (एनएएल), भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के साथ मिलकर काम किया गया. 

‘साल 2011 में योजना को दी गई थी ऑपरेशनल मंजूरी’ 

जयराम ने कहा कि हल्के लड़ाकू विमान के डिजाइन को छह साल बाद अंतिम रूप दिया गया. आखिरकार साल 2011 में इसको ऑपरेशनल मंजूरी दी गई थी. निस्संदेह, ऐसे और भी कई अहम मील के पत्‍थर भी हैं. उन्‍होंने यह सभी कहा कि इस योजना को दशकों पहले बहुत ही दृढ़तापूर्वक बनाया गया था.  

‘2014 से पूर्व के प्रयासों को स्वीकार करने में ज्यादा खर्च नहीं’ 

जयराम रमेश ने पीएम मोदी को नाम ल‍िये ब‍िना उन पर न‍िशाना साधते हुए यह भी कहा, ‘चुनावी फोटो-ऑप्स’ के मास्टर को 2014 से पूर्व के प्रयासों को स्वीकार करने में ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता है जो अब उनके दावे के श्रेय के लिए जरूरी हैं. 

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में HAL साइट से भरी थी उड़ान 

इस बीच देखा जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (25 नवंबर) को बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की साइट पर हल्‍के लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी थी ज‍िसकी तस्‍वीरें सोशल मीड‍िया पर साझा भी कीं. एचएएल की तरफ से न‍िर्म‍ित तेजस फाइटर जेट (India Tejas Fighter Jet) ज‍िसे मुख्य रूप से भारतीय वायु सेना के मिग 21 लड़ाकू जेट के पुराने स्क्वाड्रन को बदलने के लिए विकसित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…