पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 4 जवान घायल:जवानों को चॉपर से जगदलपुर रेफर किया गया, मुठभेड़ जारी…

बस्तर के टेकुलगुडम में पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस हमले में 4 जवान घायल हुए हैं, जबकि एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को चॉपर से जगदलपुर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोबरा बटालियन और DRG के जवानों के साथ मुठभेड़ जारी है। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
