Categories

November 20, 2026

पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी; ग्रैंडमाला प्रबंधकों की प्रॉपर्टी की होगी जांच | Police will demand from the court to extend Arora’s remand; Property check of Grandmala Managers

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Police Will Demand From The Court To Extend Arora’s Remand; Property Check Of Grandmala Managers

चंडीगढ़3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब पुलिस के AIG मनमोहन कुमार को 50 लाख रुपए रिश्वत ऑफर करने के मामले में फंसे पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को पुलिस आज मोहाली स्थित कोर्ट में पेश करेगी। मामले में ग्रैंडमाला प्रबंधकों के जांच में शामिल न होने और तथ्य आधारित पूछताछ अधूरी रहने पर माना जा रहा है कि पंजाब पुलिस अरोड़ा का रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है। विजिलेंस ग्रैंडमाला प्रबंधकों की प्रॉपर्टी की जांच भी करेगी।

पंजाब पुलिस द्वारा अरोड़ा का 5 दिन का रिमांड बढ़ाए जाने की मांग की जा सकती है। इससे पहले कोर्ट ने अरोड़ा को 3 दिन का रिमांड पर भेजा था। ताकि कब्जे में लिए गए 50 लाख रुपए और अन्य पहलुओं से संबंधित इन्वेस्टिगेशन की जा सके।

पूर्व मंत्री अरोड़ा पर यह हैं आरोप

पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने उद्योग मंत्री रहते मोहाली में JCT और फिलिप्स कंपनी के प्लाटों के आवंटन में नियमों को दरकिनार कर सबसे अधिक फायदा ट्राइसिटी के बिल्डरों को पहुंचाया था। विजिलेंस ने अरोड़ा से प्लाट आवंटन को लेकर कुछ सवाल किए थे, जिनका वह जवाब नहीं दे सके थे। इसी कारण 3 दिन पहले अरोड़ा ने AIG मनमोहन कुमार को रिश्वत देने की ऑफर की थी। प्लाट आवंटन मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर तत्कालीन कैप्टन सरकार ने इस आवंटन को रद्द कर दिया था।

मारबेला ग्रैंड प्रबंधन को दिया था नोटिस

AIG मनमोहन कुमार को 50 लाख रुपए रिश्वत देने के इस मामले में विजिलेंस ने चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली (ट्राइसिटी) के मारबेला ग्रैंड के प्रबंधकों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन कोई भी जांच में शामिल होने नहीं पहुंचा था। उनसे पूछताछ के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जानी है। आरोप है कि मारबेला ग्रैंड के प्रबंधकों ने ही पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को रिश्वत के लिए 50 लाख रुपए समेत वाहन मुहैया करवाए थे। जिसके बाद अरोड़ा विजिलेंस के AIG मनमोहन कुमार को 50 लाख रुपए रिश्वत देने पहुंचे थे।

संपत्ति की भी होगी जांच

मारबेला ग्रैंड प्रबंधकों पर लगे आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर सकती है। सूत्रों के अनुसार मारबेला ग्रैंड कंपनी में अरोड़ा के पारिवारिक सदस्यों की हिस्सेदारी सामने आई है। विजिलेंस कंपनी प्रबंधकों की संपत्ति की जांच भी करेगी। इससे पहले विजिलेंस ने अरोड़ा के होशियारपुर के घर पर भी दोबारा दबिश देकर लॉकर आदि की तलाशी ली थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…