Categories

November 20, 2026

प्यार में पत्नी बनी हैवान, पति को खूब पिलाई शराब फिर प्रेमी के साथ मिल कर दी हत्या, DNA टेस्ट से हुआ खुलासा

Spread the love

मिर्जापुर: प्यार में कभी-कभी इंसान कुछ भी कर गुजरता है। वहीं कई बार ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जहां लोग मरने और मारने तक भी पहुंच जाते हैं। ऐसे ही एक हैरान कर देने वाला मामला मिर्जापुर से सामने आया है। यहां पत्नी पहले पति को धोखा देने लगी। इसके बाद में पति जब उसके और प्रेमी के बीच आया तो खौफनाक वारदात अंजाम दे डाली। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने जब उसका शव बरामद किया तो पहचानने से इंकार कर दिया। वहीं पुलिस को शव की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराना पड़ा। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद घटना का भी खुलासा हो गया। पुलिस आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

भदोही जिले के भरमोहनी निवासी आदित्य कुमार उर्फ डोले का शव 24 सितंबर को मिर्जापुर मुकुंदपुर गांव में बरामद हुआ था। चौकीदार की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कुछ दिनों बाद शव की पहचान करने के लिए मृतक का भाई आया था। भाई ने अंगूठी देखकर उसे पहचान लिया, लेकिन पत्नी ने पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पत्नी, बेटे और मृतक का डीएनए टेस्ट कराया। कुछ दिनों पहले जांच रिपोर्ट आई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी मृतक की पत्नी चंदा देवी और बगल के गांव के रहने वाले प्रेमी सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिलाई शराब

मृतक आदित्य कोरोना से पहले दिल्ली में रहकर काम करता था। कोरोना के बाद लॉकडाउन से वह घर आ गया था। इसके बाद पत्नी और प्रेमी एक दूसरे से मिल नहीं पाते थे। पति को शराब पीने की लत थी। एक दिन पत्नी और प्रेमी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पहले आदित्य को खूब शराब पिलाई, फिर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर मिर्जापुर के बरजी मुकुंदपुर गांव में फेंक दिया।

थाना प्रभारी ने कहा, एक की तलाश जारी

पड़री थाना प्रभारी माधव सिंह ने बताया कि बरजी मुकुंदपुर गांव में एक शव मिला था, जिसे पुलिस चौकीदार की सूचना के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। इस मामले में शिनाख्त से लेकर डीएनए टेस्ट तक कराया गया। घटना को अंजाम देने वाली पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। एक और आरोपी की तलाश जारी है, जिसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्ट- मुकेश पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…