Categories

November 19, 2026

प्रधान लक्की बोले- कांग्रेस और मजबूत हुई; अब जीतेंगे 2024 के लोकसभा चुनाव | Mallikarjun Kharge new Congress president latest news

Spread the love

[ad_1]

चंडीगढ़5 घंटे पहले

चंडीगढ़ कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे के नए कांग्रेस प्रेजिडेंट बनने पर खुशी जाहिर करते हुए।

मल्लिकार्जुन खड़गे के इंडियन नेशनल कांग्रेस के नए प्रेसिडेंट चुने जाने का चंडीगढ़ कांग्रेस ने स्वागत किया है। चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि खड़गे काे अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस में खुशी का माहौल है। उनके प्रेसिडेंट बनने से कांग्रेस और मजबूत होगी एवं वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव वह खड़गे की प्रधानगी में लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे।

सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन में बुधवार शाम खड़गे के प्रेसिडेंट बनने की खुशी में मिठाई बांटी गई और जश्न मनाया गया। यहां चंडीगढ़ कांग्रेस के सभी बड़े नेता पहुंचे हुए थे। वहीं, दूसरी ओर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि कोई ऐसा समझता है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रेसिडेंट बनने से गांधी परिवार को दरकिनार कर दिया जाएगा तो वह बहुत बड़ी गलतफहमी में है।

गांधी परिवार का अपना एक इतिहास है। गांधी परिवार ने हमेश कुर्बानी दी है। सोनिया गांधी जब देश की प्रधानमंत्री बन सकती थी तो उन्होंने देश के महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह को यह मौका दिया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी आज भी कांग्रेस की प्रेसिडेंट बनी रही सकती थीं। हालांकि उन्होंने विरोधियों की जुबान बंद कर नए प्रेसिडेंट को मौका दिया है। लक्की ने कहा कि नए प्रेसिडेंट की नियुक्ति में हाईकमान का जरा सा भी हस्तक्षेप नहीं था।

लक्की ने चंडीगढ़ कांग्रेस की ओर से 9 बार विधायक और 2 बार लोकसभा के दूसरी बार सांसद बने मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस प्रेसिडेंट बनने पर मुबारकबाद दी है। लक्की ने कहा कि खड़गे जमीन से जुड़े नेता हैं और बलॉक प्रेसिडेंट से लेकर उन्होंने यह सफर तय किया है। वहीं आगे कहा की गांधी परिवार भी नए प्रेसिडेंट का मार्गदर्शन करता रहेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…