बकरी चोरी करने वाले युवकों को पकड़ने छत्तीसगढ़ से झारखंड पहुंच गई भीड़, एक की पीट-पीट कर हत्या, दूसरा जान बचाकर भागा – chhattisgharh villagers enter jharkhand chasing goat thieves, kill one, second accused escapes
वहीं, दूसरा आरोपी सफदर जैसे-तैसे भाग निकला। मृतक एजाज अंसारी जारी के तिगरा गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ गुमला के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल जारी थाना पुलिस गांववालों से पूछताछ कर रही है। मौके से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एजाज के परिवार ने मॉब लिंचिंग का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस इससे इनकार कर रही है। झारखंड पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस से जांच में मदद मांगी है, मृतक के परिवार ने छत्तीसगढ़ के सतीश उरांव, लालसाय उरांव समेत अन्य आरोपियों पर केस दर्ज कराया है।
जशपुर के एसपी डी रविशंकर ने एनबीटी से बातचीत में बताया कि झारखंड के गुमला जिले के थाना जारी के अंतर्गत ग्राम तिगरा के रहने वाले कुछ लोग छत्तीसगढ़ के पैकू व नीमगांव के पास आए हुए थे। वे मवेशियों को चुराकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो उनके बीच मारपीट हो गई। इसके बाद झारखंड के रहने वाले युवक भाग गए। मामले में कोतवाली पुलिस ने धारा 294, 506, 147, 323, बलवा का मामला दर्ज किया है। भीड़ ने गुमला जाकर युवक को मारा है या नहीं, इसके बारे में जानकारी होने से उन्होंने इन्कार कर दिया।
