Categories

November 21, 2026

बम फूटने से मौत, दोस्तों से कहा- कुछ अलग तरीके से बम फोड़ते हैं, 15 साल के बच्चे के साथ जो हुआ उसे देख हर कोई सॉक्ड – 15 year old child died in an accident while detonating a bomb in chhattisgarh koriya district

Spread the love

रायपुर: दीपावली का त्यौहार सभी ने बड़ी धूमधाम से मनाया। मगर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक परिवार में त्यौहार मातम में बदल गया। दरअसल, जिले के बैकुंठपुर के नगर इलाके में पटाखा फोड़ने के दौरान हुए हादसे में 15 साल के एक लड़के की मौत हो गई। लड़के का नाम जगरनाथ है। दरअसल, नाबालिग लड़के ने बम फोड़ते समय उसे स्टील के गिलास में डाल दिया। उसके अगल-बगल ईंट रख दिए। इसके बाद उसके ऊपर से भी ईंट रख दिया। जिसके बाद वह फटा तो गिलास का टुकड़ा लड़के के सीने में घुसा गया और उसकी मौत हो गई है। मामला चरचा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर के नगर इलाके में जगरनाथ सिंह अपने किसी रिश्तेदार के यहां रहता था। उसकी 2 छोटी बहन भी दूसरे किसी रिश्तेदार के यहां रहती हैं। पिता कुछ काम नहीं करता था। इस वजह से वह इधर-उधर घूमता रहता है। मां की मौत हो चुकी है।

भाग नहीं सका और फट गया बम
दिवाली की रात को जगरनाथ अपने दोस्तों के साथ दिवाली मना रहा था। रात के वक्त सभी पटाखे जला रहे थे। उसी दौरान बच्चा बम फोड़ने गया था। इसने अपने दोस्तों से कहा कि अलग तरीके से बम फोड़ते हैं। इसके बाद उसने एक गिलास लाया और गिलास में बम को रखा दिया। साथ ही अगल-बगल ईंट रख दिए। फिर बम में आग लगाकर ऊपर से ईंट रखकर भाग ही रहा था कि इतने में बम फट गया। और गिलास का टुकड़ा उसके सीने में घुस गया।
इसे भी पढ़ें-
Mandsaur: टिफिन बॉक्स में सूतली बम फोड़ रही थी लड़की, पेट में घुसा एक टुकड़ा और चली गई जान

घटना के बाद बच्चा वहीं, बेहोश होकर वहीं गिर गया। गिलास और ईंट के टुकड़े चारों तरफ फैल गए थे। तुरंत ही उसके दोस्त उसे पास के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार संवेदनशील जगह पर गहरी चोट लगने और ज्यादा खून निकल जाने से मौत हुई।

शरीर के अंदर मिले गिलास के टुकड़े
घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। जिसमें शरीर के अंदर स्टील गिलास के टुकड़े मिले हैं। बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अनिल साहू थाना प्रभारी चरचा कहना है कि 15 साल का बच्चा अपने घर में पटाखे फोड़ रहा था जिसके बाद कांच का टुकड़ा उसके सीने में आकर घुस गया। जिला अस्पताल ले जाते समय इसकी रास्ते में मौत हो गई।

रिपोर्ट- सोमेश पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…