Categories

November 21, 2026

बांग्लादेश सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, ये अनुभवी खिलाड़ी हो सकता है बाहर

Spread the love

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा बांग्लादेश के खिलाफ साल के आखिरी में होने वाली वनडे सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे। सितंबर में अपना घुटना इंजर्ड करवा बैठा यह प्लेयर इसी चोट के चलते टी-20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाया था। हालांकि अबतक बीसीसीआई की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है। मीडिया सूत्रों की माने तो 4 दिसंबर से शुरू होने जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज में शाहबाज अहमद बतौर रिप्लेसमेंट शामिल हो सकते हैं।

टेस्ट सीरीज खेलेंगे या नहीं?

रविंद्र जडेजा को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट दोनों स्क्वॉड में जगह मिली है। 4,7 और 10 दिसंबर को तीन वनडे मैच के बाद 14 ओर 22 दिसंबर से दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस बात का पता नहीं लग पाया है कि जड्डू टेस्ट सीरीज खेलेंगे या नहीं। उम्मीद कम ही है कि वह तबतक फिट हो पाए। 33 साल के रविंद्र जडेजा यूएई में हुए एशिया कप के ग्रुप स्टेज के दौरान ही टूर्नामेंट से बाहर हुए थे। कोच राहुल द्रविड़ को उम्मीद थी जडेजा वर्ल्ड कप तक फिट हो जाएंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इसी इंजरी ने जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टूर से भी उन्हें बाहर रखा था।

सौरभ हो सकते हैं नया चेहरा

टीम प्रबंधन अगर जडेजा की तरह किसी स्पिनर हरफनमौला को चाहेगा तो यह विकल्प भारत ए के गेंदबाज सौरभ कुमार होंगे। सौरभ इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के दौरान टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने बेंगलुरु में ‘ए’ टेस्ट श्रृंखला में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पांच विकेट लिए थे।
नई चयन समिति या भारतीय टीम प्रबंधन सूर्यकुमार यादव के शानदार फॉर्म को खेल के लंबे प्रारूप में परखना चाहेगी। जडेजा कई मौकों पर अपने चेक-अप और रिहैब के लिए एनसीए गए हैं। अभी तक ऐसी संभावना नहीं दिख रही है कि वह बांग्लादेश श्रृंखला के लिए फिट होंगे।

IND vs BZN: ODI और T20 के बाद अब टेस्ट में बल्ले से आग लगाएंगे सूर्यकुमार, इस खिलाड़ी की जगह मिल सकता है मौकाInd vs Nz ODI: कड़े फैसले ले सकता हूं… शिखर धवन ने वनडे सीरीज में आखिर किस ओर किया इशारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…