बाइक सवार बदमाशों ने 6 लोगों को लूटा, छह आरोपियों को किया गिरफ्तार | Bike riding miscreants robbed 6 people, arrested six accused

[ad_1]
सूरत21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

खटाेदरा पुलिस ने 6 लोगों काे गिरफ्तार किया।
बीती देर रात बमरोली रोड के रायका सर्किल के निकट खाड़ी ब्रिज के पास बाइक सवार हमलावरों ने पांच दोस्तों और एक फ्रूट लॉरी चालक की पिटाई की और चाकुओं से हमला कर नकदी और मोबाइल सहित 18 हजार रुपए लूट लिए। इस मामले में पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
खटोदरा पुलिस सूत्रों के मुताबिक उधना कम्युनिटी हॉल स्थित गांधी कुटीर निवासी चेतन रघुनाथ मराठे रिंग रोड के कपड़ा बाजार में नौकरी करता है। बीती रात चेतन अपने दोस्तों अजय राजेंद्र महाजन, आयुष संतोष सिंह, हितेश राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और सूर्यकांत मदनमोहन साहू के साथ खाना खाने के लिए गया था। रात 11.30 बजे घर लौटते समय वे लाेग बमरोली रोड के रायका सर्किल पास खाडी ब्रिज के पास खड़े थे।
उसी दौरान केटीएम बाइक नं. जीजे-05 एलटी-5225 समेत तीन बाइक पर सवार हाेकर 6 बदमाश उनके पास आ पहुंचे। उनमें से एक लुटेरे ने अजय महाजन के गले, हाथ और शरीर के अन्य हिस्से के पास चाकू से हमला कर दिया। जबकि बाकी पांच लोग चेतन और उसके दोस्तों को लात-घूंसे से पीटने लगे। उन्होंने चेतन से 3 हजार रुपए और आयुष का 13 हजार का मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बाइकर्स गिरोह ने खाड़ी ब्रिज के पास फ्रूट लॉरी चला रहे छिलू कृष्ण प्रधान को भी पीटा और 5 हजार रुपए छीनकर भाग गए।
घटना के बाद घायल अजय को उसके दोस्त इलाज के लिए न्यू सिविल अस्पताल ले गए। इस मामले में खटोदरा पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 21 वर्षीय सागर वांसफोड़ा, 21 वर्षीय सुनील राठोड, 18 वर्षीय अभय राठोड, 19 वर्षीय नीलेश राठोड, 19 वर्षीय भावेश राठोड और 23 वर्षीय अनिल ठाकोर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों काे पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई थीं।
[ad_2]
Source link
