Categories

November 20, 2026

बालोद में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत…

Spread the love

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार को देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत गई। वहीं, 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए राजनांदगांव अस्पताल रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि एक ट्रक ने एसयूवी को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा डोंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानुप्रतापपुर-दल्ली राजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुई। मृतकों में एक बच्चा, 1 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को कार से बाहर निकाला।

हादसे की सूचना के बाद एंबुलेंस घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर गई, जहां सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल सभी घायलों की हालत नाजुक है। सभी मृतकों और घायलों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

एएसपी अशोक जोशी ने बताया कि हादसे के घायल सभी लोगों को इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…