Categories

November 20, 2026

बिहार की सड़कें अमेरिका से बेहतर होंगी, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान- 9 हजार करोड़ से 60 बाईपास का हो रहा निर्माण – nitin gadkari said bihar roads will be better than america

Spread the love

सासाराम/ बक्सर: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ( Nitin Gadkari ) ने कहा कि रास्ते के विकास से ही जनता का विकास होता है। उन्होंने दावा करते हुए लोगों को भरोसाा दिया कि जो मैं बोलूंगा, वह करके दूंगा। उन्होंने बिहार में सडक के अलावे जलमार्ग के विकास पर भी जोर दिया। गडकरी सोमवार को बिहार के रोहतास जिले के नौहट्टा के पंडुका में सोन नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। इस पुल के बनने से छतीसगढ़, उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोगों का जाना आसान हो जाएगा। करीब 210 करोड़ लागत से सोन नदी पर बनने वाले इस पुल के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने बिहार की कई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हम 15 पुलों का निर्माण बिहार में कर रहे हैं। 9,000 करोड़ की लागत से 60 बाईपास का निर्माण हो रहा है। जल्द ही बिहार की सड़कें अमेरिका से बेहतर होंगी।

‘योजनाएं लेकर आएं, सभी को पूरी की जाएंगी’
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भरोसा देते हुए कहा कि आप योजनाएं लेकर आएं, सभी को पूरी की जाएंगी। उन्होंने इथेनॉल को ईधन के रूप में बढ़ावा देने के लिए भी गडकरी ने तेजस्वी यादव से आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार में इथेनॉल के क्षेत्र में काफी काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सभी योजनाएं सरजमी पर उतर जाएं तो किसान अन्नदाता ही नहीं ऊर्जादाता हो जाएंगे। उन्होंने खुद को किसान बताते हुए कहा कि मेरा जीवन किसानों को समर्पित है। गडकरी ने इस मौके पर हालांकि झारखंड और बिहार की योजनाओं में जल्द फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं होने पर चिंता जाहिर की।

पुल के निर्माण से एनएच -19 और 39 सीधे जुड़ जाएंगे
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि पुल के निर्माण में छेदी पासवान को विशेष रूप से धन्यवाद दूंगा। एक दिन छेदी पासवान जी आकर मेरे यहां बैठ गए और मंजूरी देने के बाद ही गए। इनके साथ-साथ बीडी राम जी को भी धन्यवाद देता हूं। इन दोनों ने इसके लिए काफी प्रयास किया दोनों को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। बिहार के रोहतास में सोन नदी पर पण्डुका के पास 210 करोड़ रुपये की लागत से 1.5 किमी लंबाई के 2-लेन उच्चस्तरीय आरसीसी पुल के निर्माण हो जाने से एनएच -19 और एनएच -39 सीधे जुड़ जाएंगे। जिससे बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा।

वर्तमान में रोहतास जिले के पण्डुका और झारखंड के गढ़वा जिले से श्रीनगर पहुंचने में 150 किमी अंतर तय करना पड़ता है, इस पुल के बनने से इस सफर में चार घंटे की बचत होगी। डेहरी पुल पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा और औरंगाबाद, सासाराम शहरों को जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलने में आसानी होगी।

बिहार और यूपी के के लोगों को दिल्ली जाना होगा आसान
वहीं, बक्सर पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में 36 सौ करोड़ की लागत से बन रही तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और विधिवत उद्घाटन किया। नितिन गडकरी आरा-पटना फोरलेन सड़क, जिसकी लंबाई 44 किलोमीटर है। उसके निर्माण कार्य पर 1662 को रुपये खर्च किए गए हैं, उसका विधिवत उद्घाटन किया। आरा से बक्सर के बीच 44 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना, जिसकी कुल लागत 1728 को रुपये है, उसका भी उन्होंने विधिवत उद्घाटन किया। इसके अलावे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बक्सर लिंक का भी उन्होंने विधिवत शिलान्यास किया। इसके निर्माण में 2250 रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का निर्माण हो जाने से बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को दिल्ली जाना आसान हो जाएगा। इसका निर्माण 2024 में पूरा हो जाएगा

तेजस्वी यादव ने की नितिन गडकरी की तारीफ
इस मौके पर राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए कहा कि काम करने वाले का गुणगान हर जगह होता है, चाहे उसकी विचारधारा कुछ भी हो। तेजस्वी ने गडकरी की तारीफ करते हुए कहा कि इनसे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है। उन्होंने बिहार की योजनाओं के लिए नितिन गडकरी की दरियादिली की तारीफ करते हुए कहा कि वे पार्टी नहीं, बल्कि विकास के लिए काम करते हैं। इस दौरान तेजस्वी ने बिहार को पिछड़ा राज्य बताते हुए विशेष सहायता की भी मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…