Categories

November 22, 2026

भारतीय वायुसेना का ट्रेनर विमान कर्नाटक के चामराजनगर में क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित…

Spread the love

 भारतीय वायुसेना का एक सूर्य किरण प्रशिक्षण विमान गुरुवार (1 जून) को कर्नाटक (Karnataka) के चामराजनगर के मकाली गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एक महिला पायलट समेत दोनों पायलट सुरक्षित हैं. आईएएफ (IAF) अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं. 

उन्होंने बताया कि ये विमान एक खुले मैदान में क्रैश हुए है. विमान में सवार दोनों पायलट दुर्घटना से पहले सुरक्षित तरीके से विमान से कूद गए थे. इस ट्रेनर विमान ने बेंगलुरु में वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी और ये सुबह के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. जिले के अधिकारियों ने बताया कि तेजपाल और भूमिका को मामूली चोटें आईं हैं. इसमें किसी की जान नहीं गई. 

नियमित अभ्यास पर थे पायलट 

वायु सेना ने ट्वीट किया कि पायलट नियमित अभ्यास पर थे और तभी यह दुर्घटना हुई. चालक दल के दोनों सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए. जिले के वरिष्ठ अधिकारी और वायुसेना का एक दल मौके पर पहुंच गया है.

राजस्थान में मिग-21 हुआ था क्रैश

पिछले महीने, राजस्थान के हनुमानगढ़ में भारतीय वायुसेना के एक मिग-21 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई थी. लड़ाकू विमान जब दुर्घटनाग्रस्त हुआ तब वह नियमित प्रशिक्षण उड़ान भर रहा था. इस हादसे में पायलट बाल-बाल बच गया और उसे मामूली चोटें आई थीं.

दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक जांच शुरू की गई थी. इस दुर्घटना के दो सप्ताह बाद, भारतीय वायुसेना ने सोवियत मूल के इस विमान के पुराने बेड़े को ग्राउंडेड करने का फैसला किया था. ये विमान अब तक 400 से अधिक दुर्घटनाओं में शामिल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…