Categories

November 19, 2026

भारत आर्थिक वृद्धि, विकास के रास्ते पर बढ़ रहा आगे: धनखड़ – india is moving ahead on the path of economic growth and development

Spread the love

नोम पेन्ह, 11 नवंबर (भाषा) उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने शुक्रवार को यहां कहा कि भारत सुधार, प्रदर्शन और बदलाव के मंत्र का अनुकरण कर आर्थिक वृद्धि और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और देश में अपार अवसर उपलब्ध हैं।

धनखड़ आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिये तीन दिन की यात्रा पर शुक्रवार को कम्बोडिया की राजधानी नोम पेन्ह पहुंचे।

कम्बोडिया यात्रा के पहले दिन प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि दोनों देश समृद्ध परंपरा और संस्कृति साझा करते हैं।

कम्बोडिया की अपनी यात्रा के पहले दिन प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि दोनों देश समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को साझा करते हैं और दोनों देशों के बीच सभ्यता के स्तर पर सदियों पुराने संबंध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी के साथ यहां आकर बेहद खुशी हुई। वास्तव में भारत और कम्बोडिया राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे होने का एक विशेष अवसर है। यह वर्ष भारत-आसियान संबंधों की 30वीं वर्षगांठ भी है और इसे आसियान-भारत मैत्री वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है।’’

धनकड़ ने कहा, ‘‘सुधार, प्रदर्शन और बदलाव (रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म) के मंत्र के साथ, हम आर्थिक वृद्धि और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहे है। भारत आगे बढ़ रहा है और आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।’’

उन्होंने यह भी कहा कि देश में अपार अवसर हैं।

धनखड़ ने कहा कि भारत और कम्बोडिया दोनों हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म और पाली-संस्कृत भाषा की सांस्कृतिक विरासत को साझा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…