Categories

November 19, 2026

भुट्‌टा बेचने वाली महिला ने 11 वर्षीय बच्ची को दुष्कर्म से बचाया, परिजनों ने कराई शिकायत दर्ज | Corn seller woman saves 11-year-old girl from rape, family members file complaint

Spread the love

[ad_1]

सूरतएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक
भुट्‌टा बेचने वाली महिला की सतर्कता से एक 11 साल की बच्ची दुष्कर्म का शिकार बनने से बच गई। - Dainik Bhaskar

भुट्‌टा बेचने वाली महिला की सतर्कता से एक 11 साल की बच्ची दुष्कर्म का शिकार बनने से बच गई।

डूमस चौपाटी बीच पर भुट्‌टा बेचने वाली महिला की सतर्कता से एक 11 साल की बच्ची दुष्कर्म का शिकार बनने से बच गई। वेसू श्रमिक क्षेत्र में रहने वाले नेपाली दंपती की 11 साल की बेटी को सोमवार सुबह एक व्यक्ति खाना खिलाने का लालच देकर अपनी बाइक पर बैठाकर डूमस चौपाटी ले गया। हवस के भूखे आरोपी ने बच्ची के साथ चलती बाइक पर छेड़खानी भी की।

आरोपी बच्ची के डूमस चौपाटी बीच पर ले गया था, जहां पास की झाड़ियों में दुष्कर्म के इरादे से ले गया। भुट्‌टा बेचने वाली स्थानीय महिला बच्ची की उम्र देखकर आरोपी का इरादा भांप गई। संदेह होने पर महिला ने इसकी सूचना पास में तैनात होमगार्ड को दे दी। इसके बाद होमगार्ड ने इसकी सूचना डूमस पीआई अंकित सोमैया को दी।

उन्होंने चौकी प्रभारी कांस्टेबल ईश्वर बबा को तुरंत इसकी जानकारी दी। ईश्वरभाई तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और आरोपी को पुलिस स्टेशन ले आए। बच्ची और आरोपी दोनों से पूछताछ की। दोनों के बयान विरोधाभासी थे। आरोपी बच्ची को खाना खिलाने का लालच देकर डूमस लाया था। इससे पुलिस ने बच्ची को सी टीम के साथ वेसू पुलिस स्टेशन भेज दिया।

वेसू पुलिस थाने में बच्ची के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस दीपक सत्यनारायण चावला (दीपेश्वरी अपार्टमेंट उधना, मूल बीकानेर, राजस्थान) के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्सरे के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। साथ ही गुनाह में उपयोग की गई बाइक भी पुलिस ने बाइक कब्जे में ली है। आरोपी अविवाहित है और कपड़ा मार्केट में मजदूरी का काम करता है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…