Categories

April 18, 2026

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…

Spread the love

जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पूरे जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में आज सुबह 8.26 बजे के करीब लगभग 5.5 की तीव्रता के साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था। अफगानिस्तान-तजाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक आए इस भूकंप के झटकों ने जम्मू-कश्मीर की धरती को भी हिला दिया। इस भूकंप की वीडियो भी सामने आई है।

पहले भी रहा है भूकंप ने मचाई है भारी तबाही

बता दें कि यह मामला नहीं है जब जम्मू-कश्मीर में भकूंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले भी कुछ दिन पहले भी जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके लगे थे जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। कश्मीर घाटी भूकंप के लिए खतरनाक समझे जाने वाले इलाकों में से एक है। 8 अक्तूबर, 2005 को आए एक भूकंप ने पूरी कश्मीर घाटी को तहस-नहर कर दिया था और इस दौरान 80,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। उस समय भूकंप का केंद्र पाकिस्तान था लेकिन तबाही कश्मीर में भारी तबाही हुई थी। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई थी। कुछ दिन पहले भी जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक आज, राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बड़े फैसलों की तैयारी…