विशेष संसद सत्र 2026: राज्यसभा में तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश सिंह, पीएम मोदी-खरगे ने दी बधाई…

सद के विशेष सत्र 2026 के पहले दिन गुरुवार को तीन विधेयक पेश किए गए, जिन पर 17 अप्रैल को भी चर्चा जारी रही। इन विधेयकों पर शाम चार बजे मतदान किया जाएगा। इसी सत्र में राज्यसभा के उपसभापति पद को लेकर भी अहम निर्णय सामने आया।
हरिवंश निर्विरोध बने राज्यसभा उपसभापति
राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह को एक बार फिर निर्विरोध उपसभापति चुना गया है। यह उनका तीसरा कार्यकाल है, जिससे सदन में उनके अनुभव और कार्यशैली पर सदस्यों के विश्वास की पुष्टि होती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरिवंश को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि हरिवंश जी के अनुभव से सदन को लगातार लाभ मिला है और उन पर सदन का गहरा भरोसा है।
