Categories

November 22, 2026

भूपेश बघेल सरकार, मंत्री ने कहा- छत्तीसगढ़ में बीजेपी के साथ जुड़ा है अपशगुन, भाजपा ने पटलवार कर दिया ऐसा जवाब – chhattisgarh assembly elections 2023 congress minister amarjit bhagat said bjp visit a ominous

Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2023) से पहले सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता ने छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी को अपशगुन बताया तो वहीं, बीजेपी ने दावा किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इनकी सरकार जाना तय है। दरअसल, मिशन 2023 को लेकर दोनों ही राजनीतिक दल कांग्रेस और बीजेपी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजधानी रायपुर के अलावा प्रदेश के दूसरे संभाग में बैठकों का दौर जारी है और ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी एक-दूसरे की तरफ से की जा रही हैं।

कांग्रेस ने बीजेपी को बताया अपशगुन
बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर बैठकें कर रहे हैं। ऐसे में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ के लिए अपशगुन है। 15 सालों में किसान और आदिवासियों के लिए बीजेपी ने कुछ नहीं किया। इतना ही नहीं विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी नेता को हटाया गया। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को रैली निकल रही थी उसी बीच उन्हें हटाने का आदेश आ गया। उसी का परिणाम हैं कि बीजेपी में लगातार अपशगुन हो रहा हैं।
इसे भी पढ़ें-
मिशन 2023 के लिए कांग्रेस की रणनीति, सत्ता में वापसी के लिए पुनिया-मरकाम किस क्षेत्र का करेंगे दौरा

बीजेपी ने कहा- सरकार जाना
अमरजीत के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा- बैठकों के दौर में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। लगातार बैठक कर 2023 के लिए रणनीति तैयार कर रही है। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस के जिम्मेदार नेता बस्तर दौरे पर हैं। अपशगुन वाले बयान को लेकर उन्बोंने कहा कि शगुन-अपशगुन के चक्कर में इनकी सरकार चली जाएगी। कांग्रेस की सरकार में रेप, हत्या, अपहरण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आदिवासियों के साथ अत्याचार हो रहा है, इन सब बातों को ये अपशगुन कहकर टालने की कोशिश कर रहे हैं। आज इनकी स्थिति धरातल पर आ गई है और उनकी सरकार जाना तय है। उन्होंने कहा कि शगुन-अपशगुन के इस फेर में फायदा किसे मिलेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

2023 में होने हैं विधानसभा चुनाव
छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी-अपनी रणनीतियों पर जोर देना शुरू कर दिया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की थी जबकि बीजेपी की करारी हार हुई थी।
रिपोर्ट- सोमेश पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…