Categories

November 20, 2026

भोरमदेव मंदिर, क्यों सुर्खियों में आया 1 हजार साल पुराना छत्तीसगढ़ का भोरमदेव मंदिर, खजुराहो से होती है इसकी तुलना – kabirdham district news negligence in the protection of bhoramdev temple of chhattisgarh it is compared with khajuraho

Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ के खजुराहो के नाम ख्याति प्राप्त भोरमदेव मंदिर के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। पुरातत्व विभाग की लापरवाही के कारण इस मंदिर की नींव कमजोर हो गई है। यहां के लोगों का कहना है कि यह मंदिर कभी भी गिर सकता है, क्योंकि मंदिर एख तरफ से झुक गया है। छत्तीसगढ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले के ग्राम चौरा में एक हजार साल पुराना शिव मंदिर है जिसे भोरमदेव के नाम से ख्याति प्राप्त है। लेकिन कुछ वर्षों से मंदिर की नींव कमजोर हो रही है। मंदिर में जगह-जगह रिसाव होने के कारण बारिश का पानी मंदिर के गर्भगृह में भर जाता था। ऐसे में मंदिर के अस्तित्व ओर खतरा मंडरा रहा था।

खजुराहो मंदिर से क्यों होती है तुलना
छत्तीसगढ़ का भोरमदेव मंदिर ऐसा मंदिर है जिसकी संरचना कोणार्क और खजुराहो से मिलती है। यह मंदिर भगवान शिव का मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 1089 ईसा पूर्व फनी नागवंशी शासक गोपाल देव द्वारा करवाया गया था। इस मंदिर की खास बात यह है कि यह मंदिर छत्तीसगढ़ का खजुराहो भी कहा जाता है। इसमें भगवान शिव की छवियों को चित्रित किया गया है। इसके साथ ही मंदिर की नक्काशी पत्रों में बनी मूर्तियां खजुराहो के समान कामुक मूर्तियों के साथ कुछ वास्तुशिल्प विशेषताओं को भी जोड़ता है। जिस तरह से खजुराहो के मंदिर में अलग-अलग विधाओं को कलाकृति किया गया है उसी तरह भोरमदेव के मंदिर के पत्थरों पर भी संभोग की विधाओं को उकेरा गया है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ का यह भोरमदेव मंदिर की तुलना खजुराहो के मंदिर से की जाती है।
इसे भी पढ़ें-
5000 साल पुरानी परंपरा, 1932 की वह सहमति… जानें साल में 2 बार 5 घंटे के लिए क्यों बंद होता है यह एयरपोर्ट

तीन साल पहले दी गई थी विभाग को जानकारी
मामले की जानकारी तीन साल पहले पुरातत्व विभाग को दी गई थी। इसके बाद कई बिंदुओं पर काम करने की लिखित जानकारी पुरातत्व विभाग द्वारा स्थानीय प्रशासन को दे दी गई थी लेकिन इसमें काम शुरू नहीं हुआ। पुरातत्व विभाग द्वारा कहा गया था कि मंदिर के चारों ओर 5 फीट तक कंक्रीट निर्माण किया जाए। इसके साथ ही मंदिर को बचाने के लिए इसे चारों तरफ से घेरा जाए। मंदिर के पास के कई आम को पेड़ को काट दिया जाए और मंदिर में चावल नहीं चढ़ाया जाए।

बिना एक्सपर्ट के शुरू हुआ काम
अब मंदिर को जर्जर होते देख दो दिन पहले मंदिर के नींव को मजबूत करने के लिए खोदाई का काम शुरू हुआ। लेकिन बिना किसी एक्सपर्ट की राय से मंदिर की खुदाई का लोगों ने विरोध किया जिसके बाद मजदूर और ठेकेदारों ने काम बंद कर दिया। वहीं, स्थानीय पुजारी ने मामले की जानकारी कलेक्टर को दी। जिसके बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने काम रोकने का आदेश दिया है। साथ ही प्रशिक्षित व योग्य लोगों की टीम से नींव बनाने की गुजारिश की है।

रिपोर्ट- रोहित बर्मन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…