Categories

November 20, 2026

मंहगाई के बावजूद भी लोग बर्तनों की जमकर कर रहे खरीददारी | Dharteras in the markets of Shimla

Spread the love

[ad_1]

शिमला27 मिनट पहले

शिमला में धनतेरस को लेकर बाजारों में सजे बर्तन।

हिमाचल के शिमला में धनतेरस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिवाली के सामान से बाजार पहले से सज़ा हुआ है, साथ ही धनतेरस की चमक भी लोगों को दुकानों की ओर आकर्षित कर रही है। धनतेरस में पीतल, तांबे और चांदी के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए महंगाई के बावजूद भी लोग भारी संख्या में बाजार का रुख कर रहे हैं और अपनी सहूलियत के हिसाब से बर्तन घर ले जा रहे हैं।

बता दें कि 3 दिन बाद धनतेरस का पर्व देशभर में मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां बाजारों में दिखने लगी है। पूजा की थाली समेत किचन में काम आने वाले बर्तनों की खरीद काफी ज़्यादा हो रही है। दुकानों दारों ने विभिन्न तरह के बर्तन दुकानों में सजा दिए है।

बर्तनों की इतनी है कीमत

पीतल की थाली जो पूजा में काम आएगी 300 रुपए से शुरू है। इसके अलावा पीतल की दूसरी थाली की कीमत 600 से 1300 के बीच है। कांसे के जग, गिलास, चम्मच समेत सभी बर्तन महंगे मिल रहे हैं। मिडिल बाजार में कई सालों से बर्तन बेचने वाले दुकानदार रविंदर कुमार का कहना है कि बर्तनों की कीमत ज्यादा होने के बावजूद भी लोग बर्तन खरीद रहे हैं।

इसके साथ ही रिश्तेदारों और दोस्तों में गिफ्ट करने के लिए भी पैकिंग की जा रही है जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। दिवाली से ज्यादा धूम धनतेरस के लिए लोगों में दिख रही है। धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है इसी कारण खरीदारी जमकर की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…