Categories

November 22, 2026

महुआ मोइत्रा मामले में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोक सभा में पेश, हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित…

Spread the love

पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों में घिरीं तृणमूल कांग्रेस के सांसद महुआ मित्रा के खिलाफ आखिरकार लोक सभा में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश कर दी गई है. संसद के शीतकालीन सत्र के पांचवे दिन शुक्रवार को रिपोर्ट सबमिट की गई है.

एथिक्स कमेटी की ओर से रिपोर्ट पेश होने के बाद संसद में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया और नारे लगाए. इसकी वजह से लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई.

“अब महाभारत का रण होगा”

इससे पहले महुआ मोइत्रा संसद पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने कहा, ”मां दुर्गा आ गई हैं, अब देखेंगे..रिपोर्ट पेश होने से पहले महुआ मोइत्रा ने महाभारत की तरह रण होने की चेतावनी दी है. उन्होंने एक बंगला कविता का पाठ करते हुए कहा कि जो डराता है उसके सामने सिर उठाकर लड़ाई लड़नी चाहिए. उसके बाद उन्होंने दिनकर की मशहूर कविता का पाठ करते हुए कहा कि जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले विवेक मर जाता है. महुआ ने कहा, ” उन्होंने (बीजेपी) चीर हरण शुरू किया है तो महाभारत का रण देखेंगे.

सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट पेश होने के बाद समिति की सिफारिश के आधार पर महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता को खत्म करने का प्रस्ताव भी लाया जाएगा. इस दौरान विपक्ष रिपोर्ट पर मत विभाजन मांग कर सकता है, इसलिए बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर आज सदन में रहने के लिए कहा है. इसके पहले 4 दिसंबर को ही संसद में रिपोर्ट पेश होनी थी लेकिन नहीं हुई. 

क्या होगी कार्रवाई?
 एथिक्स कमिटी ने नौ नवंबर को छह-चार के बहुमत से पैसे लेकर प्रश्न पूछने के आरोप में महुआ को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश करते हुए रिपोर्ट को स्वीकार किया था. अगर इसे लागु किया गया तो महुआ की संसद सदस्यता खत्म हो सकती है.

विपक्ष की सांसद भी महुआ को बर्खास्त करने के पक्ष में
 महुआ के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विपक्ष के संसद सदस्य ने भी समर्थन किया था. विपक्षी दलों के चार सांसदों ने असहमति में वोट दिया, लेकिन कांग्रेस सांसद परणीत कौर ने मोइत्रा की सदस्यता रद करने के पक्ष में मतदान किया था. परणीत कांग्रेस से निलंबित हैं.

महुआ पर हैं ये आरोप
आपको बता दें कि महुआ मोइत्रा के पूर्व पार्टनर और सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्रइ ने मोइत्रा पर संसद में घूस लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाया था.  इस संबंध में जांच के लिए उन्होंने CBI के महानिदेशक को पत्र भेजा था, जिसके साथ उन्होंने कई साक्ष्य शामिल किए थे. देहाद्रइ की शिकायत के आधार पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया कि हीरानंदानी समूह के सीईओ दर्शन हीरानंदानी से ‘कैश और महंगे तोहफो को लेकर’ संसद में सवाल पूछती हैं.”

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से महुआ मोइत्रा को निलंबित करने की मांग की. इस मामले को लेकर संसद की एथिक्स कमिटी जांच पूरी कर चुकी है. महुआ से पूछताछ हुई है. इसके पहले दर्शन हीरानंदानी ने हलफनामा देकर आरोप स्वीकार किया है और सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है जिससे महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं.

पहले भी ऐसे आरोप में निलंबित हुए हैं सांसद
इसके पहले वर्ष 2005 में घूस लेकर प्रश्न पूछने के आरोप में 11 सांसदों की सदस्यता खत्म की गई थी. संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और 22 दिसंबर तक चलेगा. इस बीच महुआ मोइत्रा पर कार्रवाई को लेकर फैसला होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…