मुखबिर देंगे सूचना, त्योहार पर विशेष अभियान | Informers will give information, special campaign on the festival

[ad_1]
झुंझुनूं10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मिलावटखोरों पर शिकंजा
दीपावली का त्योहार नजदीक है। दीपावली पर बाजार मिठाइयों की खूब मांग है, ऐसे में मिलावट खोरों पर चिकित्सा विभाग की खास नजर है। मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए मुखबिर योजना शुरू की है। मिलावट की सूचना देने वाले को 50 हजार तक का इनाम भी देने की घोषणा की है। मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए है।
मुख्य एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार डांगी ने बताया की मुखबिर योजना आमजन को शुद्ध के लिए युद्ध अभियान से जोड़ने तथा गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त करने के लिए शुरू की गई है।
कोई भी व्यक्ति मुखबिर योजना के तहत टोल फ्री नंबर 181 पर सूचना दे सकता है। इस दौरान सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
सूचना सही पाए जाने तथा प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थ के अनसेफ पाए जाने पर सूचना देने वाले को 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। वहीं, खाद्य लेब से अनसेफ के अतिरिक्त अमानक पाए जाने की स्थिति में पांच हजार रुपए की राशि मुखबिर को दी जाएगी।
जिले में गठित विशेष जांच दलों को त्योहार के दौरान हर रोज जांच के आदेश दिए गए है।
हर रोज जिला कलेक्टर को अभियान की समीक्षा बतानी होगी।
अभियान में खाद्य पदार्थ उत्पादक, बड़े थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेता एवं विक्रेता जो ग्रामीण क्षेत्र से मिलावटी दूध, पनीर, मावा तथा इन से बनी मिठाइयों की जांच करने निर्देश दिए गए है।
[ad_2]
Source link
