Categories

November 19, 2026

मुलायम सिंह यादव की अस्थियां करेंगे संगम में प्रवाहित, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद | Mulayam Singh Yadav’s ashes will flow in Sangam, workers and family members will be present

Spread the love

[ad_1]

इटावा35 मिनट पहले

मुलायम सिंह यादव की अस्थियां लेकर आज प्रयागराज जाएंगे अखिलेश यादव।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां बुधवार को संगम में प्रवाहित होंगी। 11 बजे अखिलेश यादव कलश लेकर सैफई हवाई पट्टी से निजी विमान से प्रयागराज पहुचेंगे। यहां दोपहर 11:40 पर अपने पिता की अस्थियां पूरे विधि-विधान से विसर्जित करेंगे। उनके साथ चाचा शिवपाल सिंह यादव, पत्नी डिंपल, भाई धर्मेंद्र यादव व परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।

21 अक्टूबर को होगा शांति पाठ

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि मुलायम सिंह की मृत्यु के बाद शांति पाठ का आयोजन 21 अक्टूबर को सैफई में किया गया है। इस दिन ब्रह्मभोज भी होगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसर 13वें दिन तेरहवीं का विधान है, पर सैफई की मान्यताएं अलग हैं। इस परंपरा का पालन करते हुए मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं नहीं की जाएगी। केवल शांति पाठ ही होगा।

अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज पूरे विधि-विधान से संगम में विसर्जित करेंगे।

अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज पूरे विधि-विधान से संगम में विसर्जित करेंगे।

10 अक्टूबर को हुआ था निधन

मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अक्टूबर को निधन हो गया था। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। 11 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था।उनको अखिलेश यादव ने मुखाग्नि दी थी। अंतिम संस्कार के बाद अखिलेश शदव ने उनकी अस्थियां चुनकर एक कलश में रखा था, जिसे पहले हरिद्वार और अब बुधवार को प्रयागराज के संगम में विसर्जित किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…