Categories

November 22, 2026

मृतक ने 6 साल पहले लिया था संकल्प, परिजनों ने की इच्छा पूरी | The deceased had taken a resolution 6 years ago, the family’s wish was fulfilled

Spread the love

[ad_1]

सिरोही23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सिरोही निवासी एक व्यक्ति की मौत होने पर परिजनों ने उदयपुर मेडिकल कॉलेज का देहदान की है। - Dainik Bhaskar

सिरोही निवासी एक व्यक्ति की मौत होने पर परिजनों ने उदयपुर मेडिकल कॉलेज का देहदान की है।

सिरोही निवासी एक व्यक्ति की मौत होने पर परिजनों ने उदयपुर मेडिकल कॉलेज का देहदान की है। मृतक ने छह साल पहले देहदान करने का संकल्प लेकर कलेक्टर को पत्र सौंपा था। उनकी मौत के बाद परिजनों ने उसकी इच्छानुसार देहदान कर दी।

सिरोही के शास्त्रीनगर निवासी रिटायर लाइब्रेरियन केसर सिंह डाबी पुत्र बाबू सिंह डाबी ने 6 साल पहले स्वेच्छा से प्रेरित होकर लायंस क्लब सिरोही से जुड़े समाजसेवी प्रकाश प्रजापति को संपर्क कर मरणोपरांत देहदान के लिए इच्छा जाहिर की थी। इस पर प्रजापति ने समस्त दस्तावेज तैयार करवाकर 21 जून 2016 को कलेक्टर कार्यालय में तत्कालीन कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मीणा के समक्ष देहदाता की धर्मपत्नी शिक्षिका रेखा डाबी एवं प्रजापति के साक्षी में हस्ताक्षर कर मेडिकल कॉलेज उदयपुर के छात्रों के अध्ययन के लिए मरणोपरांत देहदान संकल्प की प्रक्रिया पूर्ण की थी।

बीमारी के कारण बुधवार शाम अस्पताल में केसर सिंह डाबी की मौत पश्चात पिता की इच्छा एवं संकल्प के अनुसार उनकी पुत्री डाल्वी और शाल्वी ने समाजसेवी प्रकाश प्रजापति को सूचित किया। इस पर प्रजापति ने अस्पताल पहुंच शव वाहिनी से शव को निवास स्थान पहुंचाया और संकल्प अनुसार उदयपुर मेडिकल कॉलेज के एनोटोमी डिपार्टमेंट के प्रभारी और डाक्टरों को सूचित कर परिजनों को अग्रिम कार्रवाई एवं प्रक्रिया के लिए समझाया।

इसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार पूर्व विधि विधान कर सगे संबंधियों की उपस्थिति में दोनों पुत्रियों एवं रिश्तेदारों ने कंधा देकर शव यात्रा निकाल कर अंतिम सस्कार स्थल से पहले देह के साथ भाई ईश्वर सिंह डाबी, दामाद बलवीर सिंह एवं मनीष सिंह एम्बुलेंस से रवाना कर आरएनटी मेडिकल कोलेज के एनाटॉमी डिपार्टमेंट में देह को सपुर्द किया। इस दौरान भाई वीरेंदर सिंह डाबी, ईश्वर सिंह डाबी, समाजसेवी प्रकाश प्रजापति, रिश्तेदार प्रवीण सिंह चौहान, महेंद्र सिंह सिंदल, अर्जुन सिंह भाटी, वीरेन्द्र सिंह डाबी सहित रिश्तेदार एवं ईष्ट मित्र उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…