Categories

November 23, 2026

मेक्सिको में शख्स ने खोला प्लेन का इमरजेंसी गेट, पुलिस ने पकड़ा तो दूसरे यात्री उतरे समर्थन में, जानें मामला…

Spread the love

मेक्सिको में एक हैरान करने वाला मामला देखने को मिला है। यहां एक यात्री ने विमान में देरी के कारण उसका इमरजेंसी गेट खोल दिया और प्लेन के पंखों पर चढ़ कर चलने लगा। गेट खोलने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ा है। लेकिन अब बाकी यात्रियों ने उसे समर्थन दिया। मेक्सिको सिटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में हुई इस घटना ने यात्री अधिकारों और एयरलाइन की जिम्मेदारियों पर चर्चा छेड़ दी है। एयरोमेक्सिको का यात्री विमान ग्वाटेमाला सिटी के लिए रवाना होने वाला था। तभी विमान में सवार एक शख्स ने प्लेन का इमरजेंसी गेट खोल दिया।

हवाईअड्डे ने एक बयान में पुष्टि की है कि गुरुवार को घटना के बाद गेट खोलने वाले शख्स को पुलिस को सौंप दिया गया। हालांकि पहले इसे अनियंत्रित व्यवहार का मामला माना गया। लेकिन अब साथी यात्रियों ने उसे समर्थन दिया है, जिससे यह कुछ और ही मामला निकला। सोशल मीडिया पर 77 यात्रियों की ओर से एक लिखित बयान साझा किया गया है। बयान के मुताबिक प्लेन में कई घंटे से यात्री इंतजार कर रहे थे, जिस कारण अंदर स्थिति खराब हो गई थी।


यात्रियों से मिला समर्थन

बयान के मुताबिक विमान एएम672 के अंदर यात्रियों को बैठा कर बंद कर दिया गया। विमान के अंदर वेटिलेशन नहीं था। पानी की कमी के कारण असहनीय स्थिति पैदा हो गई। यात्रियों ने इमरजेंसी गेट खोलने वाले शख्स का बचाव करते हुए कहा कि उसने दूसरे पैसेंजर की भलाई के लिए ऐसा किया है। एक कॉपी पर लिखे बयान पर यात्रियों ने हस्ताक्षर किए। यह प्लेन की देरी के कारण काफी देर से बैठे यात्रियों की हताशा को दिखाती है।

अंदर पंखा झल रहे थे लोग

यात्रियों ने लिखा, ‘उड़ान में देरी और हवा की कमी ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी, जिससे यात्रियों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया। उन्होंने हमारी जान बचाई।’ इस घटना के बाद विमान को बदलना पड़ा। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने उस व्यक्ति की पहचान का खुलासा नहीं किया है न ही वर्तमान में कानूनी स्थिति पर कोई टिप्पणी की है। उड़ान ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक फ्लाइट में पांच घंटे की देरी हुई। विमान के अंदर के वीडियो में यात्रियों को परेशान और हाथ का पंखा झलते हुए देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…