Categories

November 19, 2026

‘मैं छत्तीसगढ़ को कोई चुनौती नहीं मानता’:रायपुर में बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर बोले- अब यहां BJP की परमानेंट सत्ता आएगी…

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर सांसद और विधायक ने स्वागत किया। बृजमोहन अग्रवाल ने उनकी अगुवाई करते हुए अपने साथ भाजपा के प्रदेश कार्यालय लेकर गए। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की प्रतिमाओं पर माथुर ने फूल चढ़ाए।

एयरपोर्ट पर बिल्कुल वैसे ही स्वागत हुआ जैसा भाजपा अपने बड़े नेताओं का करती रही है। फूलों और गुलदस्तों का अंबार लग गया। भीड़ इतनी थी कि कार के फुटरेस्ट पर चढ़कर माथुर ने हाथ हिलाकर कार्यक्रर्ताओं का स्वागत किया।

प्रदेश की सियासत पर बोले
एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में ओम माथुर ने सबसे पहले कहा- मैं छत्तीसगढ़ की जनता और धरती को प्रणाम करता हूं, देश की आजादी और संघर्षों में छतीसगढ़ का योगदान रहा है । मैं यहां के महापुरुषाें को प्रणाम करता हूं। 15 साल सत्ता में रही भाजपा अब विपक्ष में है इस सवाल के जवाब में ओम माथुर ने कहा- सत्ता आती जाती रहती है, समय समय पर ये देखा जाता है। पर ये मानिए कि 15 साल सरकार थी। आने वाले समय में परमानेंट सत्ता आएगी भाजपा की।

प्रदेश की चुनावी चुनौतियों को लेकर उन्होंने कहा- भाजपा हर चुनाव को चुनौती मानकर चलती है, चाहे छोटा चुनाव हो या बड़ा। मेरे सामने ऐसे बहुत सी चुनौतियां आई हैं, 2016 यूपी देखा है मैंने। मैं छत्तीसगढ़ को कोई चुनौती नहीं मानता। आने वाला समय छत्तीसगढ़ में भाजपा का होगा।

चलेगा बैठक और मुलाकातों का दौर

ओम माथुर पहले दिन सोमवार को करीब डेढ़ बजे दोपहर के वक्त एयरपोर्ट पर उनका स्वागत हुआ। प्रदेश कार्यालय में उनके कार्यक्रम तय हैं। 22 नवंबर दूसरे दिन ओम माथुर कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभागीय प्रभारी और प्रदेश महामंत्रियों की बैठक लेंगे। इसके बाद सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगे।

तीसरे दिन 23 नवंबर को मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह संयोजकों से मुलाकात करेंगे। आखिरी दिन 24 नवंबर को माथुर अपने कुछ व्यक्तिगत परिचित लोगों से मिलेंगे, एक विवाह कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…