Categories

November 19, 2026

यहां दीपावली पूजन तो होता है लेकिन बनते नहीं कोई पकवान | Deepawali worship is done here but no dish is made

Spread the love

[ad_1]

हमीरपुर43 मिनट पहलेलेखक: अश्वनी वाल

  • कॉपी लिंक
इस गांव में सैकडों सालों से दीवाली को मनाने से परहेज किया जाता है। - Dainik Bhaskar

इस गांव में सैकडों सालों से दीवाली को मनाने से परहेज किया जाता है।

जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूरी पर स्थित सम्मू गांव दिवाली पूजन तो होता है लेकिन घरों में कोई पकवान नहीं बनाया जाता। गांव के भीतर युवा पीढ़ी पुरानी परंपरा को तोड़कर पटाखे तो कहीं-कहीं चलाने लगी है लेकिन जो यहां सती मंदिर है वहां ग्रामीण पूजा करते हैं।

गांव के बुजुर्गों का कहना है कि सालों पहले मंडी के राजा के दरबार में एक सैनिक होता था जिसकी मृत्यु हो गई थी उन दिनों वाहन नहीं होते थे ऐसे में घोड़ों पर लाद कर उसके शव को गांव तक लाया जा रहा था तो रास्ते में घास काटने के लिए जा रही उसकी पत्नी को उसकी मृत्यु का समाचार मिला ।

जब उसका अंतिम संस्कार किया गया तो पत्नी भी दीपावली के दिन मां सती हो गई थी हालांकि उसने पहले यह श्राप दिया था कि आज के बाद इस गांव में दिवाली नहीं मनाई जाएगी यदि कोई मनाएगा तो उसका अनर्थ होगा। उसके बाद हालांकि ग्रामीणों ने दिवाली तो मनानी चाही लेकिन किसी ना किसी की गांव में मृत्यु हो जाने या आर्थिक नुकसान होने या पशु धन नुकसान के कारण फिर यहां दीवाली की परंपरा को बंद कर दिया गया बुजुर्ग अभी भी इस मान्यता को पूरी तरह मानते हैं।

पंचायत प्रधान पूजा देवी का कहना है कि पति के शव को ग्रामीण ला रहे थे महिला गर्भवत्ती थी कहते है कि महिला यह सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ और वह अपने पति के साथ ही सत्ती हो गई थी। वैसे इस परंपरा का अब युवा पीढ़ी पटाखे तो चला रहे हैं लेकिन दीपावली के दिन केवल घरों में पूजा ही होती है कोई पकवान नहीं बनाए जाते। गांव में उस सती महिला का मंदिर भी है जहां पूजा अर्चना जरूर की जाती है। गांव के बुजुर्ग पुरानी परंपराओं के मुताबिक ही चलते हैं।

2 दिन बाद बनाए जाते पकवान…..

दीपावली के बाद विश्वकर्मा को जब पूजा होती है तो उस दिन यहां लोगों के घरों में पकवान बनाए जाते हैं। वैसे यहां के लोगों का कहना है कि प्रदेश का यह एकमात्र गांव है जहां दीपावली पर कोई जश्न नहीं मनाया जाता। स्थानीय ग्रामीण विक्रम सिंह ने बताया कि इस बार भी हमीरपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूरी पर स्थित सम्मू गांव में दीवाली को लेकर कोई रौनक नहीं देखी जा रही है। सैकडों सालों से दीवाली को मनाने से परहेज किया जाता है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…