रक्षा मंत्री ने ‘मोदी @ 20’ किताब के गुजराती संस्करण का विमोचन किया | Defense Minister releases Gujarati edition of book ‘Modi@20’

[ad_1]
नई दिल्ली2 दिन पहले
- कॉपी लिंक

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहं ने ‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ नामक पुस्तक के गुजराती संस्करण का विमोचन किया।
गुजरात के गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहं ने ‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ नामक पुस्तक के गुजराती संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में सांस्कृतिक पुनर्जीवन स्थापित किया।
प्रधानमंत्री द्वारा सुशासन और उनके द्वारा लिए गए साहसपूर्ण फैसलों से भारत वैश्विक मंच पर मजबूत होकर उभरा है। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय सूचना प्र्सास्र्ण मंत्री डॉ. एल मुरुगन के अलावा राज्य के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, लेखक, कवि और विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों के गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी केवल वर्तमान को बदलने के लिए ही काम नहीं कर रहे हैं बल्कि उनका देश एक भविष्य को संवारने का भी है। महात्मा गांधी के बाद मोदी ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जो देश की नब्ज पहचानते हैं। गौरतब है कि किताब में पीएम मोदी की 20 वर्ष की राजनीतिक यात्रा को एक सूत्र में पिरोया गया है।
[ad_2]
Source link
