Categories

November 21, 2026

रसना के संस्थापक अरीज पिरोजशॉ खंबाटा का निधन – rasna founder ariz pirojshaw khambata passed away

Spread the love

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (भाषा) रसना समूह ने सोमवार को कहा कि उसके संस्थापक और चेयरमैन अरीज पिरोजशॉ खंबाटा का निधन हो गया है।

समूह की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 85 वर्षीय खंबाट का शनिवार को निधन हो गया। वह अरीज खंबाटा बेनेवॉलेंट ट्रस्ट और रसना फाउंडेशन के चेयरमैन भी थे।

वह डब्ल्यूएपीआईजेड (पारसी ईरानी जरथोस्ती का विश्व गठबंधन) पूर्व चेयरमैन और अहमदाबाद पारसी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे।

बयान में कहा गया है, ”खंबाटा ने भारतीय उद्योग, व्यापार और समाज की सेवा के जरिए सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।”

खंबाटा को लोकप्रिय घरेलू पेय ब्रांड रसना के लिए जाना जाता है, जिसे देश में 18 लाख खुदरा दुकानों पर बेचा जाता है। रसना अब दुनिया में सूखे/गाढ़े रूप में सबसे बड़ा शीतल पेय विनिर्माता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…