Categories

November 19, 2026

रुपया 12 पैसे की तेजी के साथ 81.67 प्रति डॉलर पर – rupee up by 12 paise at 8167 per dollar

Spread the love

मुंबई, 22 नवंबर (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये में पिछले चार सत्रों से जारी गिरावट पर विराम लगा तथा यह 12 पैसे की तेजी के साथ 81.67 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.72 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 81.64 के दिन के उच्चस्तर और 81.83 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे की तेजी के साथ 81.67 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया सोमवार को पांच पैसे की गिरावट के साथ 81.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘भारतीय रुपये ने पिछले पांच दिन में पहली बढ़त दर्ज की, क्योंकि कुछ अमेरिकी नीति निर्माताओं द्वारा अधिक आक्रामक कड़े कदमों के बारे में सतर्क रुख अपनाने से डॉलर इंडेक्स में तीन दिन से जारी तेजी रुक गयी।’’

घरेलू शेयर बाजार में सुधार और एशियाई मुद्राओं के मजबूत होने से भी रुपया लाभ में रहा।

उन्होंने कहा कि निकट अवधि में सबका ध्यान बुधवार को फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे पर केंद्रित होगा।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.46 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.80 प्रतिशत बढ़कर 88.15 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 274.12 अंक की तेजी के साथ 61,418.96 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 697.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…