Categories

November 20, 2026

रूस और प्राइवेट आर्मी वैगनर के विवाद की टाइमलाइन:5 महीने में यूक्रेन के 2 शहर जीते, ट्रेनिंग कैंप पर हमले के बाद रिश्ते बिगड़े…

Spread the love

24 जून को रूस ने अपनी ही प्राइवेट मिलिट्री वैगनर पर तख्तापलट की कोशिश करने के आरोप लगाए। इसके बाद मॉस्को को हाई अलर्ट पर रखा गया है और वहां तक पहुंचने वाले M-4 मोटर वे को ब्लॉक कर दिया गया है। रूस की सिक्योरिटी सर्विस FSB ने बताया है कि प्राइवेट आर्मी के माालिक येवगेनी प्रिगोजिन पर रूस के खिलाफ विद्रोह का मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये वही प्रिगोजिन हैं जिन्हें पुतिन का रसोइया कहा जाता रहा है और जिन्होंने जंग में यूक्रेन के कई इलाकों को जीतने में रूसी सेना की मदद की थी। हालांकि काफी समय से येवगेनी और रूसी सेना के बीच मनमुटाव की जानकारियां मिल रही थीं। इसके बाद शनिवार को सामने आई तस्वीरों में रोस्तोव शहर में बख्तरबंद गाड़ियां दिखाई दे रही हैं, जहां वैगनर ने अपने कब्जे का दावा किया है।

13 जनवरी 2023 को लगातार जंग में पीछे धकेले जा रहे रूस ने दावा किया था कि उसने यूक्रेन के सोलेडार इलाके पर कब्जा कर लिया है। ये कब्जा रूस की सेना नहीं बल्कि प्राइवेट मिलिट्री के लड़ाकों ने किया था। यही वो पल था जब यूक्रेन जंग में रूसी सेना को पीछे कर वैगनर ने लीड करना शुरू किया।

यूक्रेन जंग में प्राइवेट आर्मी के 50 हजार लड़ाकों ने संभाला था मोर्चा
ब्रिटेन की डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक रूस की प्राइवेट मिलिट्री वैगनर ग्रुप के करीब 50 हजार लड़ाके यूक्रेन जंग में लड़ रहे थे। वहीं, व्हाइट हाउस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब तक जंग में वैगनर ग्रुप के 30 हजार लड़ाकों की जान गई है। इन आंकड़ों से समझा जा सकता है यूक्रेन जंग में रूस की तरफ से प्राइवेट आर्मी वैगनर ने किस हद तक रूस के लिए मोर्चा संभाला हुआ था।

अब जानते हैं कि आखिर ये प्राइवेट आर्मी होती क्या है?
इस सब्जेक्ट पर रिसर्च करने वाली JNU की अनुराधा ओइनम के मुताबिक, प्राइवेट आर्मी किसी सरकारी सिस्टम का हिस्सा नहीं होती है। दूसरी निजी कंपनियों की तरह इनका मकसद सुरक्षा देकर या जंग लड़कर लाभ कमाना होता है।

478 ईस्वी में रोमन सम्राज्य के दौरान बुचलरी नाम की प्राइवेट आर्मी हुआ करती थी। इन पर उस समय के जमींदार का कब्जा हुआ करता था।

प्राइवेट आर्मी को किराए की आर्मी भी कहते हैं। इस वक्त कई देशों की सरकार अलग-अलग उद्धेश्यों के लिए किराए की सेना का इस्तेमाल कर रही हैं।

शीत युद्ध के बाद बढ़ा प्राइवेट आर्मी का चलन
विदेश मामलों के जानकार जॉन पी. रुएल के मुताबिक प्राइवेट मिलिट्री का इस्तेमाल कोल्ड वॉर यानी शीत युद्ध के बाद तेजी से बढ़ा। अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी कथित लड़ाई में प्राइवेट आर्मी की शुरूआत की। लॉस एंजिल्स टाइम्स के मुताबिक 2007 में ईराक युद्ध के दौरान अमेरिका ने वहां अपने 1 लाख 60 हजार सैनिक तैनात किए थे।

जबकि अमेरिका के ही प्राइवेट आर्मी कॉन्ट्रैक्टर्स ने 1 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों को अमेरिकी सरकार के समर्थन में लड़ने के लिए वहां भेजा था। ऐसा ही हाल अफगानिस्तान में भी देखने को मिला। वहां अमेरिका के सरकारी सैनिकों से ज्यादा प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर्स की तरफ से हायर किए गए लड़ाकों की जान गई थी।

अमेरिका की प्राइवेट मिलिट्री ब्लैक वाटर भी बदनाम है
रूस-यूक्रेन जंग से पहले जब भी लोग प्राइवेट आर्मी के बारे में सुनते थे तो उनके दिमाग में वैगनर ग्रुप नहीं बल्कि अमेरिका के ‘ब्लैक वाटर’ का नाम आता था। ब्लैक वाटर कंपनी ने इस्लामिक स्टेट से लड़ने के लिए साल 2007 में अपने लड़ाकों को जंग के मैदान में उतारा था।

इसके कुछ समय बाद ये प्राइवेट आर्मी कई तरह के विवादों में फंस गई। 16 सितंबर 2007 को ब्लैक वाटर के 19 प्राइवेट सिक्योरिटी ऑफिशियल्स ने बेवजह लोगों की भीड़ पर मशीनगन से अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में बच्चों और महिलाओं समेत 17 लोगों की मौत हो गई थी।

इसके अलावा इराक की अबु गरीब जेल में अमेरिका की एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी CACI इंटरनेशनल पर विरोधियों को बेहद क्रूर यातनाएं देने के आरोप लगे। इस प्राइवेट आर्मी से जुड़े अधिकारियों ने इस जेल में कैदियों को फिजिकल, सेक्शुअल और मेंटली टॉर्चर किया था। हालांकि जांच के बाद इस स्कैंडल में 11 अफसर दोषी पाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…