Categories

November 22, 2026

रेल कर्मचारियों ने किया कमाल, कुछ ही घंटे में पहले की तरह हुई वंदे भारत

Spread the love

Vande Bharat Express: सेमी बुलेट ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का नाम तो आपने सुना ही होगा। कल दिन में करीब सवा ग्यारह बजे इस ट्रेन से भैंसों का एक झुंड टकरा गया था। इसके बाद इस ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा टूट गया था। रेलवे के कर्मचारियों ने इसे महज कुछ ही घंटे में ठीक कर दिया। आज सुबह जब यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से रवाना हुई तो कोई पहचान ही नहीं पाया कि यह वही ट्रेन है, जिसका थोबड़ा टूट गया था।

कुछ ही घंटे में हो गया ठीक

रेलवे के अधिकारी बताते हैं कि कल हुई दुर्घटना के बाद ट्रेन का सिर्फ अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। यह हिस्सा कास्मेटिक था। इसलिए ट्रेन के ऑपरेशन पर इसका कोई असर नहीं हुआ। इसलिए उस ट्रेन को समय पर गांधीनगर कैपिटल से चला कर मुंबई लाया गया था। मुंबई सेंट्रल में सवारियों को उतार कर इसे कोच केयर सेंटर मुंबई सेंट्रल लाया गया। वहां कर्मचारियों ने महज कुछ ही घंटे में इसे पहले जैसा कर दिया।

टैंपेरेरी अरेजमेंट नहीं, हुआ है स्थाई समाधान

कुछ लोग कह रहे हैं कि वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन को टैंपेरेरी रूप से ठीक कर पटरी पर ले आया गया। लेकिन रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं कि यह कोई टैंपेरेरी अरेंजमेंट नहीं है। ट्रेन में नोज वाले पोर्शन का हिस्सा नया लगा दिया गया है। इसका स्पेयर पार्ट पहले से ही कोच केयर सेंटर में मौजूद था। अब यह ट्रेन पहले की तरह की छलांग लगाते हुए दौड़ेगी।

कैसे हुई थी दुर्घटना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कल बटवा और मनिनगर के बीच पटरी पर 3-4 भैंस आ गए थे। ये भैंस तेज रफ्तार में दौड रही वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन से टकरा गए थे। इससे वंदे भारत के इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। दुर्घटना आठ मिनट के भीतर शवों को हटाकर ट्रेन गांधीनगर के लिए रवाना हुई और अपने तय समय पर गंतव्य तक पहुंच गई।

लोगों ने ट्रेन की गुणवत्ता पर उठाया सवाल

इस दुर्घटना पर कुछ नेताओं ने भारत में बने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की गुणवत्ता पर सवाल उठाया था। कांग्रेस के एक नेता ने पीएम मोदी द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन की तस्वीर और कल के हादसे के बाद की वायरल तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने इसका कैप्शन दिया- “घर से निकलते ही… कुछ दूर चलते ही…।” यही नहीं इस पर कांग्रेस ने भी एक व्यंग किया था। उल्लेखनीय है कि मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 30 सितंबर को पीएम मोदी ने किया था।

https://twitter.com/INCIndia/status/1577981095781752833?s=20&t=T5ewH-uX1m_N3AiGQAzOHQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…