Categories

November 20, 2026

रोटावेटर में फंसकर शरीर के हो गए टुकड़े, परिजन ने हत्या करने का लगाया आरोप | Trapped body got stuck in rotavator, family accused of deliberate murder

Spread the love

[ad_1]

मुजफ्फरपुर39 मिनट पहले

मृत महिला की फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के चंगेल गांव ने घास काटने गई एक महिला को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में लगे रोटावेटर ने फंसकर वह कुछ दूर तक घसीटाती रही। उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। अंतरिया तक बाहर निकल आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर ड्राइवर भाग निकले। उसपर एक दिव्यांग युवक सवार था। जिसे लोगों ने दबोच लिया।

आक्रोशितों ने जमकर बवाल करना शुरू कर दिया। ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़ की। मृत महिला की पहचान राम इकबाल दास की पत्नी परमिला देवी (45) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर कटरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाकर शांत कराते हुए शव उठाने की कोशिश की। लेकिन, अक्रोशियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए।

हत्या करने का लगा रहे आरोप

मृत महिला के बेटे अरुण समेत अन्य परिजन ट्रैक्टर के ड्राइवर पर जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। उसका कहना है आरोपी से पूर्व से एक गाड़ी खरीद बिक्री के बाद से ही कुछ विवाद चल रहा था। इसी कारण से उसने मेरे मां की हत्या कर दी है। लाश की यह स्थिति कर दी की यह एक टुकड़े में नहीं है। कई टुकड़े हो चुके हैं। जबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी लाश को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने देंगे।

घास काटने के दौरान हुई घटना

बताया की प्रमिला देवी मवेशी के लिए घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खेत में घास लेने गई थी। वह अक्सर वहां से घास लाती थी। आज भी वह घास काट रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। फिर रोटावेटर में फंसाकर घसीट दिया। इधर, कटरा थाना के दारोगा गौतम कुमार ने बताया की लोगों को समझाकर शांत कराया जा रहा है। परिजन जो बयान देंगे। उसी आधार पर केस दर्ज कर आगे की कारवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…