Categories

November 19, 2026

लोग परेशान, बोले- कभी खुद VIP कल्चर के खिलाफ थे, आज 42 गाड़ियां लेकर निकलते हैं | First himself spoke against the VIP culture; Now his own convoy is jamming, people are upset

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • First Himself Spoke Against The VIP Culture; Now His Own Convoy Is Jamming, People Are Upset

चंडीगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कभी VIP कल्चर के खिलाफ बेबाक होकर राय रखने वाले पंजाब के CM भगवंत मान अब इसी कल्चर के मुरीद हो चुके हैं। 19 अक्टूबर की रात CM भगवंत मान पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में सरप्राइज चेकिंग पर पहुंचे, लेकिन CM के अस्पताल से वापस लौटने से पहले ही जिला पुलिस ने अर्बन एस्टेट पटियाला के पास से निकलते फ्लाई ओवर को खाली करा लिया।

आम लोगों के वाहनों की आवाजाही फ्लाई ओवर के दाएं-बाएं की सड़क से शुरू कराई गई। इससे चंद मिनटों में ही फ्लाई ओवर के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगने से जाम लग गया।

CM भगवंत मान की गाड़ियों के काफिले से अर्बन एस्टेट पटियाला रोड पर लगा ट्रैफिक जाम।

CM भगवंत मान की गाड़ियों के काफिले से अर्बन एस्टेट पटियाला रोड पर लगा ट्रैफिक जाम।

सायरन बजाता निकला CM मान का काफिला
फ्लाई ओवर के दोनों ओर जाम था और इसके कुछ ही देर बाद CM भगवंत मान का सायरन बजाता 42 गाड़ियों का काफिला वहां से निकला। एक ओर आम लोग जाम में फंसे परेशान थे तो पास से ही CM पंजाब मान के काफिले की गाड़ियां सरपट दौड़ती गईं।

लोगों ने कहा- यह कैसी आम सरकार?
जाम में फंसे लोगों ने AAP की काफी आलोचना की। लोगों ने कहा कि आम लोगों के बीच रहने वाले भगवंत मान आम लोगों को परेशान कर खुद खाली सड़क से निकल गए।

RTI एक्टिविस्ट ने कहा- AAP की सच्चाई आई सामने
RTI एक्टिविस्ट मानिक गोयल ने कहा कि जो CM पहले खुद VIP कल्चर खत्म करने के दावे करते थे। उनके इस प्रकार लोगों को परेशान कर स्वयं VIP काफिले में निकलने से AAP का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…