Categories

November 19, 2026

ल्यूपिन के संयंत्र को यूएसएफडीए से मिली पूर्व-अनुमति – lupine plant gets prior approval from usfda

Spread the love

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) दवा कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड के नागपुर स्थित विनिर्माण संयंत्र की दूसरी इकाई को अमेरिकी औषधि निकाय यूएसएफडीए ने पांच टिप्पणियों के साथ फॉर्म-483 जारी कर दिया है।

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) की तरफ से फॉर्म-483 विनिर्माण संयंत्र का निरीक्षण पूरा होने के बाद कंपनी प्रबंधन को जारी किया जाता है।

ल्यूपिन ने रविवार को कहा कि यूएसएफडीए की टीम ने नागपुर स्थित संयंत्र की दूसरी इकाई का निरीक्षण 17-29 अक्टूबर के बीच किया था। यह निरीक्षण कंपनी को इंजेक्शन वाली दवा बनाने की पूर्व-अनुमति के लिए किया गया था।

कंपनी ने कहा, “हम निरीक्षण के दौरान जताई गई कुछ आपत्तियों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे अमेरिकी बाजार के लिए इंजेक्शन वाली दवाएं बनाने की मंजूरी मिल पाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…