Categories

November 21, 2026

वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को फिर हादसे का शिकार हो गई रेलवे ने पशु किसानों से कहा है कि पशुओं को ट्रैक के करीब ने आने दें

Spread the love

मुंबई: मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) शनिवार को एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा गुजरात के अतुल रेलवे स्‍टेशन के पास हुआ। मुंबई से गांधीनगर जा रही ट्रेन के सामने एक गाय आ गई। इस टक्कर से ट्रेन का आगे का हिस्सा टूट गया। करीब 30 मिनट रुकने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इस महीने यह इस ट्रेन के साथ तीसरा हादसा है। यह घटना सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर हुई जब वंदेभारत एक्सप्रेस वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इसके बाद आधे घंटे तक खड़ी रही। इसके बाद पौने नौ बजे के करीब ट्रेन को अतुल रेलवे स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इससे पहले अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में वंदे भारत ट्रेन दो बार मवेशियों से टकराई थी। इसके बाद वंदे भारत ट्रेन को रिपयेर किया गया था।

वंदे भारत ट्रेन छह अक्टूबर को अहमदाबाद में भैंसों के झुंड से टकराई थी। इसके अगले दिन यह आणंद में गाय से टकरा गई थी। इसके बाद आठ अक्टूबर को दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक खराबी आ गई थी। टेक्निकल फॉल्ट आने के बाद ट्रेन के पहिए जाम हो गए थे। इस कारण ट्रेन करीब पांच घंटे खुर्जा स्टेशन पर रुकी रही, इसके बाद यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस से भेजा गया था। इस बीच वेस्टर्न रेलवे ने पशु किसानों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को रेलवे ट्रैक के करीब न आने दें। रेलवे का कहना है कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी रेलवे ने कहा था कि वह इस बारे में पशु किसानों को जागरूक बनाने के लिए अभियान चलाएगा। देश में तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई से गांधीनगर के बीच चलाई गई थी। इसे 30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी।

वंदे भारत एक्‍सप्रेस के चेहरे पर नीली पट्टी क्‍यों है? देश की सबसे तेज ट्रेन के खास रंग की वजह जानिए
कहां से कहां चलेगी पांचवीं वंदे भारत
अभी देश में चार वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। पहली ऐसी ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू की गई थी जबकि दूसरी ट्रेन दिल्ली से कटड़ा के लिए चली। तीसरी ट्रेन मुंबई से गांधीनगर और चौथी ट्रेन दिल्ली से हिमाचल के ऊना के बीच शुरू की गई है। रेलवे की योजना अमृत महोत्सव के दौरान 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की है। देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चेन्नई-बेंगलुरू-मैसूरु रूट पर चलेगी। इस ट्रेन को 10 नवंबर 2022 को लॉन्च किया जाएगा। यह ट्रेन करीब 483 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…