Categories

November 20, 2026

वार्ड में जाकर पूछा मरीजों का हाल; बोले- कमियां दूर करेंगे, शिकायत मिलने पर पहुंचे | Asked the condition of the patients in the ward; Said- I will remove the shortcomings, complaints were received

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Asked The Condition Of The Patients In The Ward; Said I Will Remove The Shortcomings, Complaints Were Received

चंडीगढ़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में सरप्राइज चेकिंग पर पहुंचे पंजाब के CM भगवंत मान। - Dainik Bhaskar

पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में सरप्राइज चेकिंग पर पहुंचे पंजाब के CM भगवंत मान।

पंजाब के CM भगवंत मान बुधवार देर शाम पटियाला के राजिंदरा अस्पताल सरप्राइज चेकिंग पर पहुंचे। उनके अस्पताल पहुंचते ही मेडिकल स्टाफ में अफरा तफरी का माहौल बन गया। भगवंत मान ने पहले सीधे अलग अलग वार्ड में जाकर मरीजों का हाल पूछा। उन्होंने मरीजों से पूछा कि डॉक्टर समय पर इलाज के लिए आते हैं या नहीं, दवाई की कोई कमी है या नहीं। इसके बाद भगवंत मान ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए।

शिकायतों के बाद पहुंचे
CM भगवंत मान ने कहा कि उनका किसी अन्य जगह प्रोग्राम था, लेकिन पटियाला राजिंदरा अस्पताल पर पूरा मालवा निर्भर है तो सोचा बीच रास्ते चेक भी कर लूं। मान ने कहा कि उनके पास अस्पताल से संबंधित कुछ शिकायतें आई थीं। वह इमरजेंसी में गए तो वहां कैंसर और एक्सीडेंट के मरीज मिले। वह किसी को बिना बताए अस्पताल पहुंचे क्योंकि पहले पता लगने पर अस्पताल प्रबंधन पहले ही सब कुछ ठीक कर लेते।

मरीजों ने CM मान से सांझा किया दुख

CM भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने मरीजों से बातचीत की तो कुछ मरीजों ने भावुक होकर अपना दुख सांझा किया। कुछ मरीजों ने उन्हें अस्पताल में बेड देर से मिलने की बात कही। कई मरीजों करीब 4 घंटे तक सही इलाज नहीं मिलने की बात कही।

हेल्थ मॉडल ठीक करना प्राथमिकता
CM भगवंत मान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पंजाब के हेल्थ मॉडल को ठीक करना है। अस्पताल में जो कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। लेकिन वह कमियां निकालने नहीं, बल्कि समस्याएं पूछने आए हैं। मान ने कहा कि जिला होशियारपुर और कपूरथला में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे, जिनके नक्शे पूरे कर लिए गए हैं।

7 साल का होने पर हुआ मेरा ऑपरेशन
भगवंत मान ने बताया कि जब वह 7 साल के थे तो राजिंदरा अस्पताल में उनका गले का ऑपरेशन हुआ था। उन्होंने कहा कि अस्पताल से उनका निजी लगाव है। ट्रिटमैंट से संबंधित मरीजों की परेशानियों को संबंधित मेडिकल स्टाफ और अन्य अफसरों को बताया गया है। मान ने कहा कि राजिंदरा अस्पताल रेफरल अस्पताल न बने, यह प्रयास जारी है।

चंडीगढ़ PGI रेफर किए जाते हैं मरीज
CM भगवंत मान ने कहा कि फिलहाल राजिंदरा अस्पताल से मरीजों को चंडीगढ़ PGI रेफर किया जाता है, लेकिन वहां पहले ही काफी भीड़भाड़ है। मान ने कहा कि बठिंडा व संगरूर अस्पताल के अलावा ट्रॉमा सेंटर समेत मस्तुआना साहिब का मेडिकल कॉलेज तैयार किया जा रहा है।

पहली बार कोई CM अस्पताल पहुंचा
CM भगवंत मान ने कहा कि जब वह कलाकार थे तो बतौर ब्रांड ऐंबेस्डर उन्होंने ब्लड बैंक की मशहूरी की थी लेकिन इसके लिए उन्होंने पैसे नहीं लिए थे। मान ने कहा कि लोगों ने उन्हें बताया कि पहली बार कोई CM अस्पताल चेकिंग के लिए आया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…