विधानसभा चुनाव 2023, छत्तीसगढ़ में आनन-फानन में क्यों हुई राजनैतिक नियुक्तियां? बीजेपी ने कहा- कांग्रेस ने अपने ही कार्यकर्ताओं के साथ किया धोखा – bjp said – congress cheated its own workers questions raised on appointments of commissions, corporations, boards, boards and authorities
उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से यह बात सामने आई है कि कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में सभी कांग्रेस के नेताओं ने इस बात को स्वीकार किया कि कांग्रेस का कार्यकर्ता अपनी ही सरकार और पार्टी से चिढ़ा हुआ है और इतना नाराज है कि चुनाव में काम करने तक को तैयार नहीं। ऐसे में सभी प्रभारी मंत्रियों को इस बात का निर्देश दिया गया कि वह अधिकारियों से बाद में मिले पहले वह कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने का प्रयास करें।
इसे भी पढ़ें-
4 साल पहले होनी चाहिए थी ये नियुक्तियां
बीजेपी मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि यह नियुक्तियां लगभग 4 वर्ष पहले होनी चाहिए थी। अब यह नियुक्तियां इसीलिए काम की नहीं है क्योंकि चुनाव आते आते लगभग नियुक्तियां स्वयं ही भंग हो जाएंगी। ऐसे में महज कुछ महीनों के लिए की गई यह नियुक्तियां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक छलावा मात्र है। कांग्रेस सरकार द्वारा महज कुछ महीनों के लिए बिना बजट की गई नियुक्तियों पर हम बधाई के साथ सांत्वना प्रेषित करते हैं।
रिपोर्ट- सोमेश पटेल
