Categories

November 20, 2026

विरोध करने में उपद्रवियों ने जिम में भी की तोड़फोड़, घायल सदर हॉस्पिटल में भर्ती | In protest, miscreants also vandalized the gym, the injured admitted to Sadar Hospital

Spread the love

[ad_1]

मुजफ्फरपुर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सदर हॉस्पिटल में भर्ती घायल - Dainik Bhaskar

सदर हॉस्पिटल में भर्ती घायल

मुजफ्फरपुर शहर के माड़ीपुर में एक जिम के अंदर घुसकर रामबाग के युवक कुणाल कुमार मेहता की पिटाई का मामला सामने आया। कुणाल सदर अस्पताल में इलाजरत है। टाउन थाने की पुलिस फर्द बयान दर्ज करने की कवायद में जुटी है। फिलहाल मामले को लेकर काजी मोहम्मदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। सदर अस्पताल में भर्ती कुणाल ने बताया कि उसे पिता का लहठी का दुकान है। वह भी उन्हें के साथ दुकान पर रहता है।

माड़ीपुर में जिम करने अपने भाइयों के साथ गया था। उस वक्त माड़ीपुर के कुछ युवक भी जिम कर रहें थे। इस दौरान कुणाल का हाथ माड़ीपुर के एक युवक के शरीर में सट गया। इसपर दोनों पक्ष के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगा। इसपर जिम संचालक ने दोनों पक्षों को बाहर जाने को कहा।

माड़ीपुर के युवक नीचे भी उतर गये। लेकिन, डर से छिपे कुणाल नीचे नहीं उतरा। इसके बाद वे लोग जबरदस्ती काफी संख्या में पहुंचे और जिम के अंदर घुस गये।जिम के सामान को भी क्षतिग्रस्त करने लगे। तोड़ने लगे और उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोहे के रॉड से उसे सिर पर हमला कर उसे फोड़ दिया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गयी। किसी तहर वे लोग भागे और स्थानीय लोग जुट भी जुटे गये। तब जाकर मामला शांत हुआ। घायल को इलाज के लिए ले जाया गया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…