Categories

November 19, 2026

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में झूला टूटा, 6 घायल:मची भगदड़, 5 घायल सोनपुर में भर्ती, एक को गंभीर हालत में पटना लाया गया…

Spread the love

विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। झूला टूटने से उस पर सवार 6 लोग जमीन पर गिर गए। इस हादसे में पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे पटना रेफर किया गया है। पांच लोगों का सोनपुर में इलाज चल रहा है।

संडे की वजह से मेले में काफी भीड़ जुटी थी। लोगों के मुताबिक झूला सेक्टर में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। मेले में लगे सबसे बड़े झूले का व्हील सेट टूट गया। उसके टूटने से 6 लोग नीचे आ गिरे। आनन-फानन में झूला रोका गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इसमें से चार घायलों को वहीं भर्ती कराया गया। जबकि गंभीर रूप से झुलसे अमन खान को पटना रेफर किया गया है।

मच गई भगदड़
झूला टूटने की आवाज सुनकर झूला सेक्टर में हड़कंप मच गई। लाेग दौड़कर मौके पर पहुंचे। किसी तरह से झूले को रोका गया। पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घायलों में रुख़सार खानम (31 वर्ष) पति मो.शहजाद, गिरीश कुमार (55 वर्ष) पिता सुरेश प्रसाद, अमन खान (19 वर्ष) पिता अली ईमाम, अमन खान (18 वर्ष) पिता वाहिद खान, रत्नेश कुमार(18 वर्ष) पिता हरे राम सिंह और राम विनोद प्रसाद राय( 60 वर्ष) पिता राजदेव राय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…