Categories

November 19, 2026

शराब पीने के लिए पत्नी से मांग रहा था रुपये, नहीं देने पर किया हमला | Mother murdered with a knife, bled her wife: Was asking for money from wife for drinking alcohol, attacked for not giving

Spread the love

[ad_1]

बरेली24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चाकू से गोदकर मां की हत्या, पत्नी को किया लहूलुहान। शराब पीने के लिए पत्नी से मांग रहा था रुपये, नहीं देने पर किया हमला। - Dainik Bhaskar

चाकू से गोदकर मां की हत्या, पत्नी को किया लहूलुहान। शराब पीने के लिए पत्नी से मांग रहा था रुपये, नहीं देने पर किया हमला।

बरेली के थाना किला मोहल्ला चंदन नगर में निवासी सूरज ने शराब पीने को रुपये नहीं देने पर अपनी पत्नी अनीता पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

सूरज की मां मंजू देवी (68)ḥबीचबचाव करने आईं तो उसने उन पर भी हमला कर दिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बहू को बचाने में हुई मौत

परिजन के मुताबिक सूरज ने अपनी पत्नी अनीता से शराब पीने को रुपये मांगे। अनीता ने रुपये नहीं दिए तो उसने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। अनीता बचने को घर से बाहर भागीं तो उसने पीठ पर चाकू से दो वार किए।

गली में पहुंचने पर सूरज की मां मंजू देवी बीचबचाव करने लगीं तो उसने उन पर भी हमला कर दिया। पहले तो उन्हें धक्का देकर गिराया और फिर पीठ में चाकू से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। इसके बाद वह भाग निकला।

दूसरा बेटा जय प्रकाश उन्हें निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ आशीष प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह घर से कुछ ही दूरी पर शराब के नशे में धुत होकर टहल रहा था।

चाकू छीन कर दोबारा किया हमला

अनीता की देवरानी निशा ने बताया कि उनका जेठ सूरज शराब का आदी है और आए दिन घर में हंगामा व मारपीट करता है। मंगलवार को जब जेठानी ने शराब पीने को रुपये नहीं दिए तो वह चाकू उठा लाया।

एक बार उन लोगों ने चाकू छीन कर रख दिया लेकिन कुछ देर बाद ही उसने दोबारा हमला कर दिया। उस समय वह छत पर थीं इसलिए उसे देख नहीं सकीं।

फोरेंसिक टीम ने की जांच

एसपी सिटी राहुल भाटी के साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गली में पड़े मिले खून के सैंपल भी जांच के लिए लिए गए हैं। वहीं घायल अनीता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया सूरज 4 भाइयों में सबसे बड़ा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…