Categories

November 19, 2026

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की बदल सकती है सीट, ठियोग से इंदु वर्मा को मिल सकता मौका | BJP will release the first list of tickets today, Urban Development Minister Suresh Bhardwaj’s seat may change, Indu Verma may get a chance from Theog

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • BJP Will Release The First List Of Tickets Today, Urban Development Minister Suresh Bhardwaj’s Seat May Change, Indu Verma May Get A Chance From Theog

शिमलाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली में हुई पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक देर रात तक चली। - Dainik Bhaskar

दिल्ली में हुई पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक देर रात तक चली।

हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज 53 सीटों पर अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकते हैं। इसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। टिकटों के आवंटन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक देर रात तक चली। इसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और इलेक्शन कमेटी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कल देर रात तक चली बैठक की वजह से पार्टी अपने सूची जारी नहीं कर सकी। आज जारी होने वाली सूची में कई चौंकाने वाली बातें सामने आएगी।

इसमें शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की सीट को बदला जा सकता है। उन्हें शिमला शहरी की जगह कुसुम्पटी से विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिल सकता है। यहां से उनकी जगह संजय सूद को टिकट मिलने की संभावना हैं। ठियोग विधानसभा क्षेत्र से हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए इंदु वर्मा को भाजपा यहां से टिकट दे सकती है। यहां से टिकट की दावेदारी करने वाले इंदु वर्मा की जगह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और एआईसीसी राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर को टिकट दिया है। इससे नाराज होकर इंदु वर्मा भाजपा को ना केवल ज्वाइन करेगी बल्कि यहां से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकती है।

सिंगल कैंडीडेट्स वाले प्रत्याशियों की पहले सूची को होगी

सिंगल कैंडीडेट्स वाले प्रत्याशियों की आज पहली लिस्ट जारी कर सकती है। जहां पर सिर्फ एक ही कैंडीडेट्स चुनाव के लिए खड़े हैं और उनका टिकट लगभग तय माना जा रहा है है। ऐसे करीब 30 विधानसभा क्षेत्र है जहां पर विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल दावेदार है।इलेक्शन कमेटी की बैठक में चर्चा के बाद उन नामों पर पार्लियामेंट्री बोर्ड सामने रखागया था जिन्हें आज जारी कर दिया जाएगा ।

सिंगल दावेदारी वाले इन कैंडिडेट को मिल सकता है टिकट

चुनाव के लिए सिंगल दावेदारी वाले सीटों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैज़ल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के अलावा बलदेव तोमर, शशि बाला, परमजीत सिंह शम्मी, रणधीर शर्मा,सतपाल सिंह सत्ती, नरेंद्र ठाकुर, गगरेट से राजीव ठाकुर हरोली से रामकुमार,रीता धीमान, विपिन परमार, देहरा से रमेश धवाला, ज्वालामुखी से रविन्द्र रवि का नाम चर्चाओं में है जिन्हें आज टिकट मिल सकता है।

प्रदेश के सबसे बड़े IGMC अस्पताल के एमएस रह चुके डॉक्टर जनक राज का भी भरमौर से टिकट लगभग तय माना जा रहा है। टिकट के लिए उन्होंने 3 महीने पहले अपने पद से इस्तीफा दिया था। ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से अर्जुन सिंह का भी टिकट कट सकता है यहां से विशाल चौहान का नाम चर्चाओं में है।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज।

इन 5 मंत्रियों के टिकटों पर फंसा पेंच

प्रदेश विधानसभा चुनाव में जिन मंत्रियों के टिकटों पर बीच फंसा हुआ है उसमें सबसे पहला नाम शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का है। शिमला शहरी सीट से वह लगातार 15 साल से चुनाव जीतते आ रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें यहां पर 3 लोग टक्कर दे रहे हैं। इसमें संजय सूद और युवा नेता करण नंदा। पार्टी इनमें से किसे टिकट देती है यह रोचक होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सुरवीन चौधरी के टिकट का भी पेंच फंसा हुआ है। सरवीण चौधरी को युवा मोर्चा के अभिषेक पाधा टक्कर दे रहे हैं। घुमारवीं से खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग की टिकट पर भी पेंच फंसा हुआ है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।

अपना टिकट फाइनल करके दिल्ली से लौटेंगे मुख्यमंत्री

आज ही भरेंगे पर्चा विधानसभा चुनाव के लिए अपना टिकट फाइनल करके मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज ही दिल्ली से मंडी लौटेंगे। दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मंडी में एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे एक रोड शो भी करेंगे। बाद में SDM कार्यालय थुनाग में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…