Categories

November 22, 2026

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ लॉन्च करेंगे LiFE अभियान | UN Secretary-General Antonio Guterres to launch LiFE campaign

Spread the love

[ad_1]

केवडिया38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ पीएम नरेंद्र मोदी। - Dainik Bhaskar

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ पीएम नरेंद्र मोदी।

अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को पीएम केवडिया में मिशन प्रमुखों के 10वें सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यहां पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद वह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में संयुक्त राष्ट्र महासचिव की उपस्थिति में मिशन ‘लाइफ’ का शुभारंभ करेंगे।

पीएम मोदी यहां मिशन प्रमुखों के 10वें सम्मेलन में भी भाग लेंगे। इसका आयोजन विदेश मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। यह सम्मेलन 20-22 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। इसमें दुनिया भर से भारतीय मिशनों के 118 प्रमुखों (राजदूतों और उच्चायुक्तों) शिरकत करेंगे।

गोल्फ कार से केवडिया कैंपस में पहुंचे पीएम।

गोल्फ कार से केवडिया कैंपस में पहुंचे पीएम।

क्या है लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट अभियान?
लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (LiFE) अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2021 में ग्लासगो में COP26 मे लॉन्च किया गया था। पीएम ने वैश्विक नेताओं से पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली को अपनाकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया था। पीएम मोदी ने पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए एक अंतरराष्ट्रीय जन आंदोलन के रूप में चलाने का आग्रह किया था। पीएम मोदी ने पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए एक अंतरराष्ट्रीय जन आंदोलन केरूप में चलाने का आग्रह किया था। मिशन का उद्देश्य व्यक्तिगत स्तर पर और सामुदायिक स्तर पर मैक्रो उपायों और कार्यों को लागू करके जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का मुकाबला करना है।गोल्फ कार से केवडिया कैंपस में पहुंचे पीएम।

मिशन प्रमुखों के 10वें सम्मेलन के लिए बनाई गई टेंट सिटी।

मिशन प्रमुखों के 10वें सम्मेलन के लिए बनाई गई टेंट सिटी।

कार्यक्रम के अंत में तापी जाएंगे पीएम
इसके बाद पीएम तापी जिले के व्यारा जाएंगे और 1970 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास पहलों की आधारशिला रखेंगे। वह सापुतारा से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक की सड़क के सुधार के साथ ही संपर्क रहित मार्गों के निर्माण का भी शिलान्यास करेंगे। जिन अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी उनमें तापी और नर्मदा जिलों में 300 करोड़ रुपये से अधिक की जलापूर्ति परियोजनाएं भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…