Categories

November 22, 2026

संविदा-दैवेभो कर्मचारियों को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, इन प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला!…

Spread the love

भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक सीएम हाउस में जारी है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को बुके देकर स्वागत किया। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले हो रही इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि कई अहम प्रस्तावों को बैठक में मंजूरी मिल सकती है और सरकार छत्तीसगढ़ के संविदा और दैवेभो कर्मचारी और किसानों के हित को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।

प्रदेश में स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल चल रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है, लिहाजा इसे लेकर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। नियमितिकरण को लेकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने संकेत दिये थे। फिलहाल सभी विभागों की जानकारी मंगाई गई है। सभी से चर्चा के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचेंगे।

बैठक में मानसून सत्र के दौरान अनुपूरक बजट की स्वीकृति के साथ विपक्ष को जवाब देने की रणनीति भी तैयार की जाएगी। इसके अलावा मानसून के आगमन के साथ ही किसानों को पर्याप्त बीज,खाद कीउपलब्धता और सरकारी की आगामी रणनीति को लेकर चर्चा होगी। सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में ये बैठक होगी, जिसमें भूपेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

इन कर्मचारियों को नियमित करने का नियम नहीं

प्रदेश के लगभग 88 हजार संविदा, अनियमित व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने के फैसले पर नजर है। कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला होने की संभावना है। बताते हैं कि इसमें विज्ञापन और सीधी भर्ती से काम कर रहे लगभग 50 हजार कर्मचारियों के नियमितीकरण में दिक्कत नहीं है। इनके अलावा जो 36-37 हजार कर्मचारी शेष बचेंगे उनके लिए राज्य सरकार रास्ता तलाश कर रही है। क्योंकि इनको नियमित करने का कोई नियम नहीं है।

एक रास्ता यह भी
अनियमित दैनिक श्रमिक नियुक्ति पत्र के बिना कैसे होंगे नियमित? दैनिक वेतन भोगी, आकस्मिकता निधि या कार्यभारित दोनों प्रकार के कर्मचारियों को नियमित किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने 8 फरवरी 2023 के फैसले में स्पष्ट निर्णय दिया है कि सक्षम अधिकारी द्वारा पद विरुद्ध नियुक्ति पत्रधारक नियमितिकरण के पात्र होंगे। बता दें कि दैवेभो और आकस्मिकता निधि या कार्यभारित बिना नियुक्ति पत्र के कहीं भी नहीं रखे जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…