Categories

November 25, 2026

सरकारी इलेक्ट्रिक बस के AC में विस्फोट, 1 की मौत:ब्लास्ट इतना तेज था कि कई मीटर उछलकर दूर गिरे 3 कर्मचारी, 2 गंभीर

Spread the love

बरेली के मिनी बाइपास पर गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक बस में विस्फोट हो गया। इलेक्ट्रिक बस के AC में नाइट्रोजन गैस डालते समय कंप्रेसर फटने से तेज धमाका हुआ। इसमें काम रहे 3 कर्मचारी धमाके से दूर जा गिरे।

हादसे में इज्जतनगर के रहने वाले वर्कर विजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर में स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 15 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। बाइपास पर चार्जिंग प्वाइंट स्टेशन बना है। वहां बस नंबर यूपी 25 ईटी 6320 चार्ज हो रही थी। बस के अंदर AC मेंटेनेंस का काम हो रहा था। दोपहर 12 बजे अचानक तेज धमाका हुआ। इससे काम कर रहे कर्मचारी उछलकर कई मीटर दूर जा गिरे। हादसे में AC टेक्नीशियन नरेंद्र कुमार, सर्विस इंजीनियर बबलू घायल हो गए।

घटना के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। बस के पुर्जे काफी दूर-दूर तक फैल गए। चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी सहित कई अफसर मौके पर पहुंच गए।

दूर-दूर तक सुनाई पड़ी धमाके की आवाज
किला मुहल्ला निवासी राज करन ने बताया, “घटना के दौरान वह चार्जिंग स्टेशन के पास ही अपने एक परिचित से बातचीत कर रहे थे। अचानक धमाका हुआ तो विस्फोट की दिल दहला देने वाली आवाज सुनकर वह और उनका दोस्त घबरा गए। अनहोनी की आशंका से राहगीरों में भी भगदड़ मच गई। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई पड़ी और स्थानीय लाग खौफ में आ गए। हालांकि, कुछ मिनट में ही साफ हो गया कि बस का कंप्रेशर फटने से विस्फोट हुआ है। उसके बाद बस चार्जिंग प्वाइंट के बाहर भीड़ लग गई।
3 सदस्यीय टीम करेगी जांच
घटना को लेकर डीएम शिवकांत द्विवेदी ने कहा, “विजय नाम के मैकनिक की मौत हुई है। 2 लोग घायल हुए हैं। घटना को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसके लिए 3 सदस्यीय जांच टीम बनाई गई है। इलेक्ट्रिक बस नगर निगम के अंतर्गत चल रही है। इसलिए इसकी जांच नगर निगम की टीम करेगी। टीम में टेक्निकल अफसर भी शामिल होंगे।


अगर आप भी AC में गैस भरवाते हैं, तो इन बातों का रखे ध्यान..

गैस भरवाने का काम प्रोफेशनल कंपनी के कर्मचारियों से ही कराएं।
आग बुझाने के उपकरण पास में रखे।
गैस भरते समय कम्प्रेसर के स्टैंडर्ड प्रेशर का खास ध्यान रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…