Categories

November 21, 2026

सरकारी विभागों में कंस्ट्रक्शन के लिए ठेकदार यहीं से लेंगे मटेरियल | Chandigarh municipal corporation C&D waste plant latest news

Spread the love

[ad_1]

चंडीगढ़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ नगर निगम के कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन (C&D) वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में तैयार होने वाली ईंटे। - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़ नगर निगम के कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन (C&D) वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में तैयार होने वाली ईंटे।

चंडीगढ़ नगर निगम ने इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 1 स्थित अपने कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन (C&D) वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के जरिए कमाई बढ़ाने के लिए नया कदम उठाया है। निगम ने सभी कॉन्ट्रैक्टर के लिए यह जरुरी कर दिया है कि शहर में सरकारी प्रोजेक्ट्स के लिए उपलब्ध मटेरियल प्लांट से लें। वहीं अगर यह मैटीरियल प्लांट पर उपलब्ध न हो तो प्लांट से ‘नॉट अवेलेबल सर्टिफिकेट’ लेना होगा।

बता दें कि निगम के इस प्लांट में ईंटे, पेवर ब्लॉक्स और कंकड़-बजरी-रोड़ी बनती है। जानकारी के मुताबिक ठेकेदारों के लिए यह नियम निगम के अंतर्गत आते सरकारी विभागों, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के दफ्तरों और यूटी के प्रशासनिक दफ्तरों में चलने वाले बाकी कंस्ट्रक्शन कार्यों के लिए लागू होंगे।

2019 में प्लांट स्थापित किया था
वर्ष 2019 में यह प्लांट स्थापित किया गया था। जानकारी के मुताबिक निगम इस प्लांट में हर महीना लगभग 3 हजार मीट्रिक टन वेस्ट की प्रोसेसिंग करता है। निगम द्वारा बनाई जाने वाले ईंटे, पेवर ब्लॉक्स और कंकड़-बजरी-रोड़ी सड़कों और फुटपाथ निर्माण के काम आती है। जारी आदेशों में कहा गया है कि कांट्रैक्टर टेंडर के हिसाब से जिस प्रकार के सामान कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का इस्तेमाल करते हैं उसे लेकर उनकी पहली पसंद निगम का प्लांट रहेगा। प्लांट में यह मैटीरियल न होने पर ही अन्य जगह से इसे लिया जा सकेगा।

प्लांट से रेवेन्यू बढ़ेगा
निगम के मुताबिक इस पहल से C&D प्लांट से रेवेन्यू बढ़ेगा। प्लांट की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए ऑटोमैटिक ब्लॉक मशीन भी लगाई गई है। निगम शहर में लोगों को अपने घरों आदि की कंस्ट्रक्शन या रेनोवेशन के दौरान इकट्‌ठा होने वाले C&D वेस्ट को निश्चित जगहों पर गिराने को कह चुका है। शहर में निगम ने 22 स्थान बनाए हैं। इसके जरिए यह वेस्ट प्लांट तक पहुंचता है और इसकी प्रोसेसिंग होती है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…