Categories

November 20, 2026

सिंगर जुबिन नौटियाल को गिरफ्तार करने की उठी मांग, ट्विटर पर लोग बोले आतंकवादी के साथ कर रहे हैं काम! | Arrest singer jubin nautiyal trends on twitter, know reason

Spread the love

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अपनी मखमली आवाज से लोगों के दिलों में राज करने वाले बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ट्विटर पर नम्बर पर ट्रेंड हो रहे हैं। हालांकि, अपने गानों को लेकर वे आए दिन ट्रेंड में रहते हैं, लेकिन इस बार कारण कुछ अलग है। वो भी ऐसा जो उनकी छवि पर दाग लगा सकता है। दरअसल, जुबिन नौटियाल को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। इसी को लेकर ट्विटर पर #ArrestJubinNautiyal ट्रेंड हो रहा है।

बॉलीवुड में कई एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने देने वाले इस सिंगर पर यह आफत क्यों आई? तो आपको बता दें कि,  इसका कारण आगामी कॉन्सर्ट है। जिसका पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला… 

राता लंबियां… और तुम्हीं आना… जैसे सुपरहिट गाने गा चुके सिंगर जुबिन नौटियाल के आगामी कॉन्सर्ट के पोस्टर सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग ट्विटर पर की जा रही है। मांग उठाने वाले लोगों को नौटियाल के कॉन्सर्ट के पोस्टर पर लिखे ऑर्गनाइजर के नाम जय सिंह को लेकर आपत्ति है। 

कई यूजर्स ने पोस्टर को शेयर करते हुए  दावा किया है जय सिंह नाम का ये शख्स असल में भारत का वॉन्टेड क्रिमिनल है, जिसका असली नाम रेहान सिद्दिकी है। लोगों का कहना है कि, इस शख्स पर ड्रग तस्करी से खालिस्तान को सपोर्ट करने समेत कई गंभीर आरोप हैं। यही नहीं यूजर्स ने यह तक कहा है कि, जय सिंह आतंकवादी समूह आईएसआई से जुड़ा है और इसकी तलाश पुलिस करीब 30 सालों से कर रही है। 

ट्विटर पर जुबिन को गिरफ्तारी की मांग कर रहे लोगों का कहना है कि, वे देशद्रोही के साथ देशद्रोहियों के साथ कॉन्सर्ट कर रहे हैं। यह देश के खिलाफ है और ऐसे में उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। इतना ही नहीं लोगों ने जुबिन के साथ अरिजीत सिंह का नाम भी इसमें शामिल कर लिया है। उनका कहना है कि, अरिजीत ने भी जय सिंह नाम के शख्स के साथ कॉन्सर्ट किया था।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…