Categories

November 21, 2026

सितंबर तिमाही में टैबलेट पीसी बाजार 22 प्रतिशत बढ़ा, सैमसंग सबसे आगे : रिपोर्ट – tablet pc market grows 22 percent in september quarter, samsung leads report

Spread the love

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (भाषा) भारत का टैबलेट पीसी बाजार जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 22 प्रतिशत बढ़ा है।

साइबरमीडिया (सीएमआर) रिसर्च ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि 5जी अनुकूल उपकरणों की मांग बढ़ने से टैबलेट पीसी की बिक्री बढ़ी है।

सीएमआर का अनुमान है कि 2022 में टैबलेट पीसी की बिक्री में 10 से 15 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि होगी।

सैमसंग 28 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ टैबलेट पीसी बाजार में सबसे आगे है। पिछली तिमाही के दौरान 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ लेनोवो दूसरे और 19 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ एप्पल तीसरे स्थान पर रही।

सीएमआर की टैबलेट पीसी बाजार रिपोर्ट समीक्षा-तीसरी तिमाही, 2022 मे कहा गया है कि 5जी अनुकूल टैबलेट की मांग बढ़ने से तिमाही आधार पर भारत का टैबलेट बाजार 22 प्रतिशत बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…